एक्सप्लोरर

वापसी की तैयारी में कार्तिक, देवधर ट्रॉफी के साथ निगाहें विश्व कप पर

देवधर ट्रॉफी के साथ दिनेश कार्तिक एक बार फिर टीम इंडिया में वापसी की तैयारी में हैं. मुकाबले से पहले उन्होंने वाह क्रिकेट से खास बात की

अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले चयनकर्ताओं की नजर में आने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर खिलाड़ियों के पास आखिरी मौका देवधर ट्रॉफी के साथ मिलने वाला है. मंगलवार से इंडिया ए, इंडिया बी और इंडिया सी के बीच खिताब जीतने की शुरूआत होगी. फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में होने वाले टूर्नामेंट के पहले मैच में इंडिया-ए का सामना इंडिया-बी टीम से होगा.

इस टूर्नामेंट में कई युवा खिलाड़ी खेल रहे हैं और इन सभी की कोशिश वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के बाकी बचे तीन मैचों में अपनी जगह बनाने पर होगी.
इंडिया-ए की कमान अनुभवी विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों में है वहीं इंडिया-बी की कप्तानी मुंबई को विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब दिलाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर के जिम्मे है.

इस मुकाबले के साथ कार्तिक एक बार फिर वनडे टीम में जगह बनाने की कोशिश करेंगे. वाह क्रिकेट संवाददाता जीएस विवेक ने मुकाबले से पहले कार्तिक से खास बात की. कार्तिक अपने नए ग्लव्स के साथ विकेट के पीछे मोर्चा संभालने के लिए तैयार हैं. 45 खिलाड़ियों की लिस्ट में कार्तिक सबसे अहम खिलाड़ी होंगे जिनपर चयनकर्ताओं की पैनी नजर होंगी. हालाकि उन्हें लगता है कि सीनियर टीम में जगह बनाने की रेस में कई दूसरे खिलाड़ी भी हैं.

उन्होंने ने कहा, "न सिर्फ मेरे लिए बल्कि कई और खिलाड़ियों के लिए ये टूर्नामेंट अहम होगा. यहां 40-45 अच्छे खिलाड़ी हैं और सबके लिए ये अहम मौका है. एक खिलाड़ी के नाते हर कोई इस बात से वाकिफ है, लेकिन अभी फिलहाल सिर्फ मैच पर ध्यान रखना होगा. उन्होंने कहा, वापसी का एक अतिरिक्त दबाव होगा ऐसे में मैं अपना सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं."

आपको बता दें कि कार्तिक के लिए पिछले चार महीने काफी उतार-चढाव वाले रहे हैं. एक तरफ जहां उन्हें टी 20 में फिनिशर की भूमिका निभाई तो दूसरी तरफ 8 साल बाद टेस्ट में वापसी करते हुए विकेटकीपर के रूप में पहली पसंद बने. हालाकि इंग्लैंड दौरे में खराब प्रदर्शन के बाद ऋषभ पंत को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया.

एशिया कप में उन्हें नंबर चार पर भेजा गया लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो वनडे से उन्हें बाहर कर दिया गया. हालाकि 33 साल के कार्तिक ने कहा कि वो वापसी के लिए फिर से तैयार हैं. उन्होंने कहा, "कोई भी खिलाड़ी अपने करियर को इस तरह प्लान नहीं करना चाहता, हर कोई घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के साथ भारत के लिए खेलना चाहता है. मैं एक बार फिर खुद को साबित करना चाहता हूं."

एशिया कप में 48.66 की औसत से रन बनाने के बाद भी कार्तिक को वनडे टीम से बाहर किया गया लेकिन वो एक बार फिर वापसी करने के लिए बेताब हैं. कार्तिक ने कहा कि विकेटकीपिंग उनकी खासियत है लेकिन टीम में जगह बनाने के लिए चयनकर्ता उन्हें बतौर बल्लेबाज ज्यादा तरजीह देते हैं ऐसे में वो अपनी बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं.

कार्तिक के अलावा जिन खिलाड़ियों पर चयनकर्ताओं की खास नजर होंगी उनमें रविचंद्रन अश्विन भी अहम हैं. अश्विन वनडे टीम में वापसी की तैयारी में हैं और कोटला के मैदान पर पसीना बहाते दिखे उन्होंने अपने सभी प्रमुख हथियारों को नेट पर तेज किया. इंडिया ए में उनके कप्तान कार्तिक इस बात से वाकिफ हैं कि अश्विन की नजर वनडे टीम पर है ऐसे में उन्होंने कहा कि वो अश्विन को पूरी आजादी देंगे. उन्होंने कहा, "मैं अश्विन को मैच में पूरी आजादी से गेंदबाजी करने दूंगा. वो एक चैंपियन गेंदबाज हैं. उन्होंने कहा कि देवधर ट्रॉफी काफी छोटा टूर्नामेंट है ऐसे में हर खिलाड़ी को मौका देना होगा, उनकी मदद करनी होगी और उनका हौसला बढ़ाना होगा. हर खिलाड़ी यहां एक उम्मीद लेकर आया है और उसमें मैं भी शामिल हूं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
IND vs ZIM 2nd T20 में टॉस जीते तो इतिहास रच देंगे श्रेयस अय्यर, बन जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
IND vs ZIM 2nd T20 में टॉस जीते तो इतिहास रच देंगे श्रेयस अय्यर, बन जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2027 वर्ल्ड कप के लिए भुवनेश्वर कुमार पर दांव लगाना चाहते हैं आर अश्विन, अनुभवी पेसर के समर्थन में दिया बड़ा बयान
2027 वर्ल्ड कप के लिए भुवनेश्वर कुमार पर दांव लगाना चाहते हैं आर अश्विन, अनुभवी पेसर के समर्थन में दिया बड़ा बयान
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget