एक्सप्लोरर

SAvsIND: दूसरे सेशन में भी भारतीय गेंदबाजों का जलवा

भारतीय तेज गेंदबाज न्यूलैंड्स क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को दूसरे सेशन में भी साउथ अफ्रीका पर हावी रहे. पहले सेशन में तीन विकेट गंवाने वाली अफ्रीकी टीम ने दूसरे सत्र में चार विकेट खोए हैं और टी तक सात विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए हैं.

पहले टेस्ट का पहले दिन टी का हाल -  भारतीय तेज गेंदबाज न्यूलैंड्स क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को दूसरे सेशन में भी साउथ अफ्रीका पर हावी रहे. पहले सेशन में तीन विकेट गंवाने वाली अफ्रीकी टीम ने दूसरे सत्र में चार विकेट खोए हैं और टी तक सात विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए हैं.

दूसरे सेशन का खेल खत्म होने तक केशव महाराज (23) और कागिसो रबादा (1) रन बनाए थे.

पहले सेशन में भुवनेश्वर कुमार ने डीन एल्गर, एडिन मार्कराम (5) और हाशिम अमला (3) को 12 के कुल स्कोर तक पवेलियन भेज दिया था. दूसरे सेशन में भुवनेश्वर को एक विकेट मिला. वहीं जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी ने भी अपना खाता खोला.

पहले सेशन में अर्द्धशतक लगाने वाले अब्राहम डिविलियर्स (65) दूसरे सेशन में ज्यादा देर टिक नहीं पाए और बुमराह ने उनकी गिल्लियां बिखेर कर टेस्ट में अपना पहला विकेट हासिल किया. डिविलियर्स ने 84 गेंदें खेलीं और 11 चौके लगाए.

अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस (62) ने इस सेशन में अपना अर्द्धशतक पूरा किया. वह अच्छी लय में थे, लेकिन पांड्या की एक गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के हाथों में चली गई. साहा ने गेंद को पकड़ने में कोई गलती नहीं की. प्लेसिस ने अपनी पारी में 104 गेंदों का सामना किया और 12 चौके लगाए.

विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक तेजी से रन बनाने के मूड में थे. उन्होंने आते ही कुछ अच्छे शॉट्स लगाए. डी कॉक ने 40 गेंदों में सात चौकों की मदद से 43 रनों की पारी खेली. उनकी पारी का अंत भुवनेश्वर ने साहा के हाथों कैच कराया.

वेर्नोन फिलेंडर भी अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन मोहम्मद शमी की एक शानदार गेंद उनकी गिल्लियों को छूकर चली गई. उन्होंने 35 गेंदों में चार चौकों की मदद से 23 रनों की पारी खेली.

लंच रिपोर्ट के लिए क्लिक करें -

टॉस रिपोर्ट के लिए क्लिक करें -

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget