एक्सप्लोरर

चैपल पर फिर से बरसे गांगुली, कहा- अख्तर के खिलाफ मैं रन बनाता था, वो नहीं

2005 में ग्रेग चैपल को टीम इंडिया को कोच नियुक्त किया गया था. चैपल के कोच बनते ही गांगुली को कप्तानी गंवानी पड़ी.

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और पूर्व कोच ग्रेग चैपल के बीच का विवाद इन दिनों फिर से चर्चा में है. 2005 में ग्रेग चैपल की टीम इंडिया के कोच पर नियुक्ति में सौरव गांगुली की बड़ी भूमिका थी. लेकिन चैपल को कोच बनने के कुछ महीनों के बाद ही सौरव गांगुली को ना सिर्फ कप्तानी गंवानी पड़ी बल्कि उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. गांगुली ने कहा है कि टीम से बाहर होने के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ गया था.

सौरव गांगुली ने कहा, 

" 2005 में जिंबाब्वे दौरे से वापसी के बाद मुझे टीम से बाहर कर दिया गया. इसके बाद मेरा आत्मविश्वास घटने की बजाए बढ़ा, क्यों मुझे वापसी का पूरा भरोसा था. मेरे कोच नहीं मैं मैदान पर अकरम, मैकग्रा और अख्तर जैसे गेंदबाजों का सामना करता था. मैंने इनके खिलाफ 10 साल तक रन बनाए. मुझे पता था मैं फिर से रन बना सकता हूं. "
-

ईमेल लीक से बढ़ा था विवाद

हालांकि गांगुली ने माना कि टीम से निकाले जाने की वजह से वह निराश हुए थे. पूर्व कप्तान ने कहा, 

" मैं निराश जरूर हो गया था, लेकिन आत्मविश्वास में कमी नहीं आई. पूरे घटनाक्रम के लिए अकेले चैपल भी जिम्मेदार नहीं थे, पर इसकी शुरुआत उन्होंने ही थी. "
-

गांगुली और चैपल के बीच विवाद की शुरुआत एक ईमेल के लीक होने से हुई थी. गांगुली ने कहा, 

" मेरे खिलाफ उन्होंने बोर्ड को एक मेल किया था, जो कि लीक हुआ. बताओ क्या ऐसा होता है. अगर कोई दिक्कत थी तो चैपल कोच थे, उन्हें बात करनी चाहिए थी. मैंने एक खिलाड़ी के तौर पर वापसी की और दोबारा रन बना कर दिखाए. "
-

बता दें कि हाल ही में गांगुली ने कहा था कि वह आज भी टीम इंडिया के लिए रन बना सकते हैं. गांगुली का दावा था कि तीन महीने की प्रैक्टिस के बाद वह टीम इंडिया के लिए दोबारा टेस्ट खेल सकते हैं. बता दें कि गांगुली ने 12 साल पहले क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.

पठान ने कहा, टीम इंडिया को मिले स्टोक्स जैसा ऑलराउंडर, युवराज बोले- आप कम नहीं थे
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली का इमोशनल पोस्ट, कहा- मेरा फेवरेट...
रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली का इमोशनल पोस्ट, कहा- मेरा फेवरेट
सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस
सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'
अजिंक्य रहाणे के बाद ये 3 भारतीय क्रिकेटर जल्द ले सकते हैं संन्यास
अजिंक्य रहाणे के बाद ये 3 भारतीय क्रिकेटर जल्द ले सकते हैं संन्यास

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget