एक्सप्लोरर

हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को दोबारा मौका दिया जाना चाहिए: सौरभ गांगुली

'कॉफी विद करण' चैट के बाद विवादों में फंसे हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को लेकर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि उन्हें फिर से एक मौका दिया जाना चाहिए.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने विवादों में फंसे हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल का बचाव किया है. गांगुली ने कहा है कि पांड्या और राहुल को फिर से एक मौका दिया जाना चाहिए. गांगुली का मानना है कि लोग गलतियां करते हैं लेकिन हर किसी को इससे आगे बढ़ते हुए यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसा दोबारा न हो.

पांड्या और राहुल 'कॉफी विथ करण' नामक एक टीवी शो के दौरान दिए गए विवादित बयान के कारण विवादों में घिरे हुए हैं. इसके कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दोनों खिलाड़ियों को सस्पेंड भी किया और उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने का मौका भी नहीं मिला.

गांगुली बुधवार को हिंदी फिल्म '22 यार्ड' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मौजूद थे. उन्होंने कहा, "मैंने वह एपिसोड नहीं देखा. मेरा मानना है कि आप यह आम धारना नहीं बना सकते कि सिर्फ आधुनिक क्रिकेटरों को जिम्मेदारी भरा व्यवहार करना चाहिए. लोग गलतियां करते हैं, हमें इसको और आगे नहीं बढ़ाना चाहिए."

गांगुली ने कहा, "मुझे यकीन है कि जिसने भी यह किया है उसे इसका एहसास हुआ है और वह एक बेहतर इंसान बनेगा. हम सभी मनुष्य हैं. हम मशीन नहीं है कि आप जो भी डाले वो सहीं होकर निकले. आपको जिंदगी जीनी चाहिए और दूसरों को भी जीने देना चाहिए. वे जिम्मेदार लोग हैं, वे भले ही प्रेरणास्रोत हो लेकिन उनपर हमेशा प्रदर्शन करने का दबाव रहता है. कुछ चीजें जीवन में होती हैं और हमें इससे आगे बढ़ते हुए यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसा दोबारा न हो."

यह पूछे जाने पर कि क्या वह मानते हैं कि पहले के क्रिकेट खिलाड़ियों की तुलना में भारत के आधुनिक क्रिकेट खिलाड़ियों का व्यवहार गैर जिम्मेदाराना है?

गांगुली ने कहा, "मैं समझता हूं कि आधुनिक क्रिकेटर भी अपनी जिम्मेदारी समझते हैं, वह अनुशासित और आज्ञाकारी हैं. जीवन में चीजें होती हैं और आप कुछ गलतियां करते हैं, इसलिए हमें इसमें ज्यादा दूर नहीं जाना चाहिए. आप विराट कोहली को देखिए, वह एक बड़े प्रेरणास्रोत हैं. भारत एक भाग्यशाली देश है. हर समय ऐसे खिलाड़ी हैं जिससे हम सभी को खुशी होती है."

'22 यार्ड' फिल्म 22 फरवरी को रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की गजब वापसी, अब्दुल्लाह का शतक; बाबर भी चमके
दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की गजब वापसी, अब्दुल्लाह का शतक; बाबर भी चमके
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget