एक्सप्लोरर

स्मिथ की नजर में कोहली की पारी अविश्वसनीय

स्मिथ की नजर में कोहली की पारी अविश्वसनीय 


स्मिथ की नजर में कोहली की पारी अविश्वसनीय




मोहाली: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने कहा कि उनकी टीम आईसीसी विश्व टी20 के करो या मरो के ग्रुप मुकाबले में जीत की स्थिति में थी लेकिन विराट कोहली ने अविश्वसनीय पारी खेलकर मैच को उनकी पकड़ से दूर कर दिया.



आईएस बिंद्रा स्टेडियम में कल रात क्वार्टर फाइनल जैसे अंतिम ग्रुप मैच में भारत के खिलाफ छह विकेट की शिकस्त के बाद स्मिथ ने कहा, ‘‘यह उस विकेट पर काफी गंभीर पारी थी जिस पर बल्लेबाजी करना मुश्किल था. भारत को एक समय हर गेंद पर दो रन चाहिए थे और मुझे लगता है कि उस समय हम अच्छी स्थिति में थे. विराट कोहली ने इसके बाद दबाव की स्थिति में अविश्वसनीय पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी. उस समय ऐसा लग रहा था कि विराट को हर शॉट बाउंड्री के लिए जाएगा. यह गंभीर पारी थी. उन्हें सलाम.’’ 



कोहली भारत के लिए एक के बार एक मैच जीत रहे हैं और इसके कोई हैरानी की बात नहीं कि स्मिथ को इस स्टार बल्लेबाजी की तुलना महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से करने को कहा गया.



ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वे दो अलग खिलाड़ी हैं. विराट बेहद प्रतिभावान है, काफी अच्छा खिलाड़ी. वह लंबे समय से खेल रहा है. आप देखिये कि वह आज कितना अच्छा खेला. उसने लक्ष्य के लिए शानदार रणनीति बनाई. लक्ष्य का पीछा करते हुए उसका औसत 60 रन से अधिक का है जो बेजोड़ है. मुझे लगता है कि वह शानदार उदाहरण है कि इस प्रारूप में पारंपरिक शॉट खेलकर भी आप कैसे सफल हो सकते हो.’’ 



स्मिथ हालांकि हार के कारण टीम और शेन वाटसन के लिए निराश हैं जिन्होंने कल अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेला. उन्होंने कहा, ‘‘यह हमेशा मुश्किल होता है. आपको हमेशा इस तरह की स्थितियों का सामना करना होगा. यह खेल है. आपको इससे सीखना होगा. मुझे लगता है कि हमारे पास ऐसी टीम थी जो खिताब जीत सकती थी. हमने न्यूजीलैंड के खिलाफ खुद को निराश किया. हमें वह मैच जीतना चाहिए था और इसके बाद हमें सभी मैच जीतने चाहिए थे. टी20 क्रिकेट में ऐसा करना काफी मुश्किल है.’’ 



ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, ‘‘हमारी तैयारी अच्छी थी. हमने दक्षिण अफ्रीका में तीन टी20 मैच खेले जहां उन्हें भारतीय हालात तैयार करने की कोशिश की. इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ अभ्यास मैच था. इसलिए तैयारी अच्छी थी लेकिन हम योजना को अमलीजामा नहीं पहना पाए जिससे निराशा हुई.’’ 



स्मिथ को युवराज सिंह की टूर्नामेंट की पहली गेंद पर विकेट के पीछे आउट दिया गया लेकिन उन्होंने कहा कि गेंद उनके बल्ले से नहीं लगी थी.



उन्होंने कहा, ‘‘मुझे ऐसा नहीं लगा कि गेंद बल्ले से लगी है. लेकिन यह क्रिकेट खेल है और ऐसा होता है. मैं आगे बढ़ गया हूं. यह थोड़ा निराशाजनक है. यह विराट शो था जो हावी रहा. यह तरह के विकेट पर 80 से अधिक रन की पारी खेलना शानदार है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget