एक्सप्लोरर

स्टीव स्मिथ के समर्थन में आया वो कप्तान जिसके खिलाफ रची थी ऑस्ट्रेलिया ने साज़िश

बॉल टेम्परिंग विवाद में एक साल की सज़ा झेल रहे ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान के समर्थन में अब दक्षिण अफ्रीकी कप्तान भी आ गए हैं. जिस दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ मुकाबले जीतने के लिए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने बॉल-टेम्परिंग की विवादस्पद घटना की.

नई दिल्ली: बॉल टेम्परिंग विवाद में एक साल की सज़ा झेल रहे ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान के समर्थन में अब दक्षिण अफ्रीकी कप्तान भी आ गए हैं. जिस दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ मुकाबले जीतने के लिए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने बॉल-टेम्परिंग की विवादस्पद घटना की. अब उसी टीम के कप्तान फाफ डूप्लेसी का ये मानना है कि स्मिथ को मिली सज़ा बेहद कड़ी है.

चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ के अंतिम मुकाबले से पहले प्रेस कॉंफ्रेस में दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान ने कहा, 'यह हफ्ता काफी विवाद भरा रहा. वह (स्मिथ) अभी जिस दौर से गुजर रहा है, मुझे उसके प्रति सहानुभूति है.' स्मिथ के साथ घटी इस घटना पर डूप्लेसी ने दुख जताया और उन्हें इस मुश्किल वक्त से गुज़रने के लिए एक मैसेज भी भेजा है.

डूप्लेसी खुद गेंद से छेड़छाड़ करने के मामले में दो बार दोषी करार दिए गए हैं. हालांकि उन्हें कभी प्रतिबंधित नहीं किया गया और सिर्फ एक बार जुर्माना देकर छोड़ दिया गया. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि स्मिथ अच्छे खिलाड़ियों में से एक है और वो सिर्फ गलत जगह फंस गया.’

इसके साथ ही डूप्लेसी ने बताया कि उन्होंने स्मिथ को एक मैसेज भी भेजा है. उन्होंने कहा, ‘मैंने स्मिथ को एक संदेश भेजा था. मुझे सच में दिल से उसके लिये दुख महसूस हो रहा है. मैं खिलाड़ियों को इस दौर से गुजरते हुए नहीं देखना चाहता. उसे अब मजबूत होना चाहिए.’

अब तक का अपडेट:
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट में रणनीति के तहत स्मिथ, वॉर्नर और बॅनक्रॉफ्ट ने गेंद से छेड़छाड़ का दोषी पाया गया. जिसके बाद आईसीसी ने स्मिथ पर एक मैच का बैन और 100% फीस काटी थी. जबकि बैनक्रॉफ्ट पर 75% मैच फीस काटी गई थी.

इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा फैसला लेते हुए स्मिथ और वॉर्नर को 12-12 महीने के लिए अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से बैन कर दिया. जबकि बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का बैन लगा. इस सुनवाई में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कोच डैरेन लिहमन को क्लीनचिट दी थी. इस सज़ा के एलान के बाद स्मिथ, वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट दौरा बीच में छोड़ वापस अपने वतर लौट आए. जहां पर आकर स्मिथ और बैनक्रॉफ्ट ने प्रेस कॉंफ्रेस की. इस कॉंफ्रेंस में स्टीव स्मिथ फूट-फूटकर रोने लगे और क्रिकेट फैंस से माफी भी मांगी.

इसके बाद कोच डैरेन लिहमन ने भी दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी टेस्ट सीरीज़ के बाद संन्यास का एलान कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव और भुवनेश्वर IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत; डेब्यू प्लेयर चमकी
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
NZ दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget