एक्सप्लोरर

IND vs NZ: धोनी की जगह लेने में हार्दिक पांड्या को नहीं है हर्ज, दिखाना चाहते हैं ऐसा खेल

IND vs NZ: हार्दिक पांड्या ने टीम में धोनी जैसी जिम्मेदारी निभाने को लेकर कहा कि उन्हें इसपर किसी तरह की कोई समस्या नहीं है.

IND vs NZ: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज को शानदार तरीके से 2-1 से अपने नाम किया. इस टी20 सीरीज में कप्तान हार्दिक पांड्या का गेंद और बल्ले दोनों से एकबार फिर से अहम योगदान देखने को मिला. पांड्या को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया.

अहमदाबाद में खेले गए आखिरी मुकाबले में हार्दिक ने जहां बल्ले से सिर्फ 17 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली वहीं गेंद से भी उन्होंने कमाल दिखाते हुए सिर्फ 16 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. वहीं खुद को बतौर कप्तान भी वह लगातार साबित कर रहे हैं और अब तक टीम इंडिया ने उनकी कप्तानी 3 टी20 सीरीज को अपने नाम किया है.

आखिरी मुकाबले के बाद हार्दिक पांड्या ने टीम में अपनी भूमिका को लेकर कहा कि मुझे हमेशा से छक्के मारना पसंद है लेकिन मुझे दूसरे तरीके से जिम्मेदारी लेनी है जिसमें अपने साथी खिलाड़ियों को भी भरोसा देना चाहता हूं कि मैं वहां पर मौजूद हूं.

मुझे धोनी की तरह भूमिका निभाने में कोई समस्या नहीं

महेंद्र सिंह धोनी को हमेशा क्रिकेट जगत के बेस्ट फिनिशर में माना जाता है. धोनी ने अपने शुरुआती करियर में आक्रामक अंदाज से बल्लेबाजी करते हुए सभी का दिल जीता था. वहीं इसके बाद उनकी बल्लेबाजी में बड़ा बदलाव भी देखने को मिला जहां वह हालात के अनुसार रन बनाते दिखे.

इसी को लेकर हार्दिक ने कहा कि, मुझे किसी भी तरह की कोई भी भूमिका निभाने में कोई समस्या नहीं है. जब मैं माही भाई के साथ खेला था तो उस समय मैं मैदान के हर कोने पर शॉट मारने की कोशिश करता था. लेकिन उनके जाने के बाद उनकी जिम्मेदारी पूरी तरह से मेरे कंधों पर आ गई जिससे मुझे कोई आपत्ति नहीं है. यदि हमें सही परिणाम मिलते रहेंगे तो मुझे इस तरह से खेलने में कोई दिक्कत नहीं है.

 

ये भी पढ़े...

IND vs NZ: टी20 फॉर्मेट में हार्दिक पांड्या ने छुआ एक और मुकाम, ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान
पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई
पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई
टीम इंडिया के 3 स्टार झेलते रहते हैं चोट की मार, रिटायरमेंट ज्यादा दूर नहीं
टीम इंडिया के 3 स्टार झेलते रहते हैं चोट की मार, रिटायरमेंट ज्यादा दूर नहीं
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND-SL टेस्ट सीरीज से बाहर बुमराह!
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND-SL टेस्ट सीरीज से बाहर बुमराह!

वीडियोज

Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget