एक्सप्लोरर

IND vs ZIM: सिकंदर रजा के शानदार शतक के बाद भी हारा जिम्बाब्वे, जानिए कौन है यह स्टार खिलाड़ी

भारत ने आज जिम्बाब्वे को तीसरे और आखिरी वनडे मैच में 13 रनों से हराकर सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया. इस मैच में जिम्बाब्वे के ओर से सिकंदर रजा ने शतकीय पारी खेली थी.

Sikandar Raza: भारत ने जिम्बाब्वे को तीसरे और आखिरी वनडे मैच में 13 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया. भारत के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे टीम के लिए सिकंदर रजा ने दमदार पारी खेली. उन्होंने 95 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों के मदद से 115 रन की पारी खेली. वह जिम्बाब्वे को लक्ष्य के करीब तक ले गए पर अंत में मैच को जिम्बाब्वे के नाम नहीं करवा सकें. जिम्बाब्वे का यह स्टार प्लेयर पिछले लंबे वक्त से अपनी शानदार फॉर्म वर्ल्ड क्रिकेट को दिखा रहा है.

बांग्लादेश के खिलाफ भी खेली थी शानदार पारी
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में शतक जमाने के पहले सिकंदर रजा ने बांग्लादेश के खिलाफ भी सीरीज में शानदार खेल दिखाया था. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लगातार दो मैचों में शतक लगाया था. वनडे के अलावा सिकंदर रजा ने टी20 सीरीज में भी अपने फॉर्म को बरकरार रखा था और उन्होंने 65 और 62 रनों की पारी खेली थी. सिकंदर रजा अपने शानदार फॉर्म के बदौलत इस वक्त आईसीसी वर्ल्ड आलराउंडर रैकिंग पर चौथे स्थान पर मौजूद हैं.

सिकंदर रजा का करियर
सिकंदर रजा जिम्बाब्वे कि दिग्गज खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. उन्होंने अबतक जिम्बाब्वे के लिए 17 टेस्ट, 119 वनडे और 58 टी20 मुकाबले खेले हैं. इन इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने क्रमश: 1187, 3511, 1040 रन बनाए हैं. उन्होंने टेस्ट में 1 और वनडे में 6 शतक जिम्बाब्वे के लिए लगाया है. आपको बता दें कि उन्होंने अपना इंटनेशनल क्रिकेट में डेब्यू साल 2013 में किया था.

यह भी पढ़ें:

IND vs ZIM, Match Highlights: भारत ने तीसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 13 रनों से हराया, सीरीज पर 3-0 से किया कब्जा

IND vs ZIM 2022: शुभमन गिल के वनडे करियर का पहला शतक, अंडर-19 और फर्स्ट क्लास में दिखा चुके हैं जलवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget