एक्सप्लोरर

शुभमन गिल इंग्लैंड से भारत वापस लौटे, आईपीएल में खेलने पर इसलिए लगा सवालिया निशान

शुभमन गिल इंग्लैंड में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के बाद चोटिल हो गए थे. शुभमन गिल की चोट बेहद गंभीर है और उन्हें ठीक होने में तीन महीने का वक्त लग सकता है.

भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल इंग्लैंड से अपने घर वापस लौट आए हैं. इंग्लैंड दौरे पर चोटिल होने की वजह से शुभमन गिल अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए. शुभमन गिल के आईपीएल सीजन 14 के दूसरे हिस्से में खेलने पर भी सवालिया निशान लगा हुआ है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी ने शुभमन के इंग्लैंड से स्वदेश वापस लौटने की पुष्टि की. शुभमन गिल आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की टीम का हिस्सा थे. लेकिन इसके बाद उन्हें चोट लग गई और उन्हें इंग्लैंड से भारत वापस लौटना पड़ा.

बीसीसीआई की ओर से अभी तक शुभमन गिल की चोट पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. शुभमन के चोटिल होने की खबर 30 जून को आई थी लेकिन तब से लेकर बोर्ड के अधिकारी बस यही कहते रहे कि शुभमन पहले टेस्ट में उपलब्ध नहीं होंगे. लेकिन अब वह पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं.

आईपीएल से बाहर होना भी लगभग तय

भारत के पास मयंक अग्रवाल और लोकेश राहुल के रूप में रिजर्व ओपनर मौजूद हैं जो रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरे सकते हैं. मयंक काउंटी एकादश के खिलाफ चल रहे अभ्यास मैच में रोहित के साथ ओपनिंग करने उतरे थे और उन्होंने पहली पारी में 35 गेंदों पर 28 रन बनाए थे.

मीडिया रिपोर्ट्स में हालांकि शुभमन गिल की चोट के बेहद ही गंभीर होने का दावा किया गया है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि शुभमन गिल को पूरी तरह से मैच फिट होने में 10 से 12 हफ्ते का वक्त लग सकता है.

अगर एक्सपर्ट्स की बात सही साबित होती है तो शुभमन गिल का इस साल आईपीएल से बाहर होना भी तय है, क्योंकि सितंबर के तीसरे हफ्ते तक आईपीएल 14 का दोबारा आगाज होगा. शुभमन गिल आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हैं.

Tokyo Olympics 2020: मनिका बत्रा और शरत इस जोड़ी से भिड़ेंगे, टेबल टेनिस इवेंट के ड्रॉ घोषित हुए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Live: जल्द शुरू होगा तीसरे दिन का खेल, भारत का स्कोर 460/9
LIVE: जल्द शुरू होगा तीसरे दिन का खेल, भारत का स्कोर 460/9
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget