एक्सप्लोरर

Shubman Gill: शुभमन गिल के पास सबसे तेज 2000 वनडे रन बनाने का मौका, महज इतने रन की है दरकार

IND vs NZ: शुभमन गिल अपने 2000 वनडे रन के आंकड़े से महज 14 रन दूर हैं. आज न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में अगर वह यह आंकड़ा छू लेते हैं तो उनके नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो जाएगी.

IND vs NZ, Shubman Gill: वर्ल्ड कप 2023 में आज (22 अक्टूबर) जब न्यूजीलैंड और टीम इंडिया (IND vs NZ) आमने-सामने होगी तो शुभमन गिल (Shubman Gill) के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. इस मुकाबले में एक छोटी पारी भी उन्हें दुनिया का सबसे तेज 2000 वनडे रन बनाने वाला बल्लेबाज बना सकती है.

शुभमन गिल अब तक 1986 वनडे रन बना चुके हैं. उन्होंने महज 38 पारियों में इतने रन जड़े हैं. अगर वह आज न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 रन बना लेते हैं तो वह सबसे कम पारियों में 2000 वनडे रन का आंकड़ा छूने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. फिलहाल यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज हाशिम अमला के नाम है. अमला ने 40 पारियों में 2000 वनडे रन पूरे किए थे.

हाशिम अमला ने 40 पारियों में बनाए थे दो हजार रन
हाशिम अमला ने यह रिकॉर्ड 12 साल पहले भारतीय टीम के खिलाफ ही बनाया था. जनवरी 2011 में उन्होंने अपने 41वें वनडे मैच की 40वीं पारी में दो हजार रन पूरे किए थे. उन्होंने तब पाकिस्तान के जहीर अब्बास का 28 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था. अब्बास ने 1983 में 45वीं पारी में दो हजार रन बनाए थे.

वनडे में शुभमन का दमदार रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने साल 2019 में वनडे डेब्यू किया था. हालांकि उनके बल्ले ने पिछले साल से वनडे क्रिकेट में रन उगलना शुरू किया. वह अब तक 37 मैचों की 37 पारियों में 64 के लाजवाब बल्लेबाजी औसत से 1986 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 102 का रहा है. अपने इस छोटे से करियर में ही शुभमन ने 6 शतक और 10 अर्धशतक जड़ डाले हैं.

आज बड़ा मुकाबला
वर्ल्ड कप 2023 में आज भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होगी. पॉइंट्स टेबल में यह दोनों टीमें टॉप पर हैं. इन टीमों ने इस टूर्नामेंट में अब तक अपने सभी मुकाबले एकतरफा अंदाज में जीते हैं. ऐसे में आज होने वाला मुकाबला हाई वोल्टेज गेम रहने वाला है.
यह भी पढ़ें...

Rohit Sharma vs Trent Boult: ट्रेंट बोल्ट के सामने नहीं चलता हिटमैन का बल्ला, 13 पारियों में इतने खराब रहे हैं आकंड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget