एक्सप्लोरर

शुभमन गिल ने बतौर कप्तान लगाया दूसरा शतक, इंग्लैंड के गेंदबाजों की 'हवा टाइट' की, देखें

Shubman Gill Century: कप्तान शुभमन गिल की संयम से भरी लगातार दूसरी शतकीय पारी के दम पर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बुधवार को पांच विकेट पर 310 रन बना लिये.

Shubman Gill Century: कप्तान शुभमन गिल की संयम से भरी लगातार दूसरी शतकीय पारी के दम पर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बुधवार को पांच विकेट पर 310 रन बना लिये.

कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह के बगैर अंतिम एकादश में तीन हरफनमौलाओं को लेकर उतरी भारतीय टीम ने बल्लेबाजी में संतुलित प्रदर्शन किया. लीड्स की ही तरह एडबस्टन की पिच भी बल्लेबाजों की मददगार है और बुमराह की गैर मौजूदगी में भारत को कम से कम 500 रन का स्कोर बनाना होगा.

पहले दिन का खेल समाप्त होने पर गिल 216 गेंद में 114 और रविंद्र जडेज 67 गेंद में 41 रन बनाकर खेल रहे हैं. गिल ने शोएब बशीर को लगातार स्वीप शॉट खेलकर अपना शतक पूरा किया. वह और जडेजा छठे विकेट की अटूट साझेदारी में 99 रन बना चुके हैं.

पहले टेस्ट में दोनों पारियों में शतक लगाने वाले ऋषभ पंत ने 42 गेंद में 25 रन बनाये जबकि शार्दुल ठाकुर की जगह चुने गए नीतिश कुमार रेड्डी एक ही रन बना सके. अंतिम सत्र में ये दोनों बल्लेबाज आउट हुए.

पंत को बशीर ने लांग आन पर जैक क्रॉली के हाथों लपकवाया. वहीं रेड्डी को क्रिस वोक्स ने बोल्ड किया.

इससे पहले यशस्वी जायसवाल शतक से चूक गए. दूसरे सत्र में स्टोक्स ने जायसवाल को शॉर्ट और वाइड गेंद पर विकेट के पीछे जैमी स्मिथ के हाथों लपकवाया. जायसवाल ने 107 गेंद में 13 चौकों की मदद से 87 रन बनाये.

भारत ने दूसरे सत्र में 28 ओवर में जायसवाल का विकेट खोकर 84 रन बनाये.

गिल 34वें ओवर में ब्रायडन कार्स की गेंद पर पगबाधा की पुरजोर अपील से बाल बाल बचे. उन्होंने इंग्लैंड के एकमात्र स्पिनर बशीर को एक्स्ट्रा कवर पर चौका जड़ा जबकि पंत ने मिड आन के ऊपर से उन्हें छक्का लगाया.

सुबह पहले घंटे में केएल राहुल (26 गेंद में दो रन ) को क्रिस वोक्स ने सस्ते में आउट कर दिया. कार्स ने लंच से ठीक पहले करूण नायर (31 रन) को दूसरी स्लिप में हैरी ब्रूक के हाथों लपकवाकर भारत को दूसरा झटका दिया.

पहले घंटे में गेंद को ज्यादा स्विंग तो नहीं मिली लेकिन सीम खूब मिली. कार्स ने जायसवाल को छाती पर गेंद डालने की कोशिश की लेकिन इस युवा बल्लेबाज ने बखूबी सामना किया.

उन्होंने कार्स को कुछ अच्छे कवर ड्राइव लगाकर शुरूआत की. उन्होंने स्टोक्स को शानदार पूल शॉट भी खेले. बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजे गए नायर को भी इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने कई फुललैंग्थ गेंदें फेंकी लेकिन उन्होंने कवर और स्ट्रेट में चौके लगाकर माकूल जवाब दिया.

भारत ने इस मैच में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया है. वहीं साइ सुदर्शन की जगह वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर की जगह नीतिश कुमार रेड्डी खेल रहे हैं. तेज गेंदबाज आकाश दीप को भी जगह मिली है जबकि कलाई के स्पिनर कुलदीप फिर बाहर हैं. पहले मैच में 20 विकेट लेने में नाकाम रहने के बाद कुलदीप को टीम से बाहर रखने के फैसले पर सवाल उठ रहे हैं.

मोना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget