एक्सप्लोरर

अब इंग्लैंड में वनडे टूर्नामेंट खेलेंगे श्रेयस अय्यर, इस टीम के साथ किया करार

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर अब इंग्लैंड में वनडे क्रिकेट खेलते दिखाई देंगे. यह टूर्नामेंट 22 जुलाई से शुरू होगा.

भारतीय युवा बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर ने बहुत कम समय में टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर ली है. हाल ही में समाप्त हुई इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा था. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भले ही अय्यर ने पांच और छह नंबर पर बल्लेबाज़ की, लेकिन वनडे टीम में वह चार नंबर पर अपना स्थान पक्का कर चुके हैं. अय्यर की प्रतिभा और उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए इंग्लैंड की काउंटी टीम लंकाशायर ने उनके साथ करार किया है. अय्यर अब इंग्लैंड के घरेलू वनडे टूर्नामेंट रॉयल लंदन कप में हिस्सा लेंगे.

दरअसल, लंकाशायर क्रिकेट क्लब ने रॉयल लंदन कप के लिए श्रेयस अय्यर के साथ करार किया है. अय्यर 15 जुलाई को क्लब से जुड़ेंगे. भारत के लिए अब तक 21 वनडे और 29 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके अय्यर भारत के छठे क्रिकेटर होंगे, जो लंकाशायर क्लब के लिए खेलेंगे. अय्यर से पहले भारत के फारुख इंजीनियर, वीवीएस लक्ष्मण, सौरभ गांगुली, दिनेश मोंगिया और मुरली कार्तिक भी लंकाशायर क्रिकेट क्लब के लिए खेल चुके हैं.

काउंटी क्रिकेट खेलने को लेकर उत्साहित हैं अय्यर

काउंटी की आधिकारिक वेबसाइट पर अय्यर के हवाले से लिखा गया है, "लंकाशर इंग्लिश क्रिकेट में बड़ा नाम है और इसका भारत के साथ लंबा नाता रहा है. मैं फारुख इंजीनियर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण जैसे महान खिलाड़ियों की विरासत को आगे ले जाने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं."

बता दें कि रॉयल लंदन कप की शुरुआत 22 जुलाई से शुरू होगी. वहीं इसका फाइनल मुकाबला 19 अगस्त को खेला जाएगा. टूर्नामेंट में लंकाशायर को अपना पहला मुकाबला 20 जुलाई को घर में ससेक्स के खिलाफ खेलना है.

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG: आज खेला जाएगा पहला वनडे, कप्तान कोहली इस खिलाड़ी को दे सकते हैं डेब्यू का मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget