एक्सप्लोरर

Shortest lived players in T20Is: सबसे कम उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले खिलाड़ियों में किनका नाम शामिल, हुई थी दुखद मौत

T20Is में कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने बहुत कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया.ऑस्ट्रेलिया के फिलिप ह्यूजेस और अफगानिस्तान के नजीब तारकई की कहानी इस खेल की सबसे दर्दनाक यादों में एक हैं

Shortest lived players in T20Is: क्रिकेट दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है. फैन्स अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स से बेहद प्यार करते हैं. वो उन्हें हमेशा कामयाब और खुश देखने की दुआ करते हैं. हालांकि कई फैन्स को तब झटका लगता है जब उनके पसंदीदा क्रिकेटर असमय दुनिया छोड़कर चले जाते हैं. कई ऐसे क्रिकेट प्लेयर्स हैं जो बहुत जल्दी दुनिया छोड़कर चले गए. टी20 इंटरनेशनल में भी कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिनका सफर हादसो के चलते छोटा रहा है. आज हम बात करेंगे उन खिलाड़ियों की, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट तो खेला लेकिन बहुत कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया. 

ऑस्ट्रेलिया के फिलिप ह्यूजेस: 25 साल की उम्र में दुनिया से विदाई

कुल T20Is - 1 मैच

ऑस्ट्रेलियाई ओपनिंग बल्लेबाज फिलिप ह्यूजेस क्रिकेट के बड़े सितारे माने जाते थे. उन्होंने 26 टेस्ट खेले, लेकिन टी20 इंटरनेशनल में उन्हें सिर्फ एक मैच ही खेलने का मौका मिला. साल 2014 में शील्ड मैच के दौरान फिलिप 63 रन बनाकर खेल रहे थे, तभी एक शॉर्ट बॉल उनकी गर्दन पर लगी. कुछ ही पल बाद वे मैदान पर गिर पड़े. दो दिन तक अस्पताल में जिंदगी से लड़ने के बाद उनकी मौत हो गई. उस समय उनकी उम्र केवल 25 साल 362 दिन थी.

उनकी अचानक मौत ने पूरी क्रिकेट दुनिया को हिला दिया और हेलमेट से जुड़ी सुरक्षा पर फिर से सवाल उठाए जाने लगे थे.

अफगानिस्तान के नजीब तारकई: सड़क हादसे में हुई मौत

कुल T20Is - 12 मैच

अफगानिस्तान के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज नजीब तारकई ने भी बहुत कम उम्र में दुनिया दुनिया को अलविदा कह दिया था. नजीब तराकई ने 2014 में टी20 विश्व कप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था. अपने करियर में उन्होंने 12 टी20 इंटरनेशनल और एक वनडे खेला था. 

तारकई ने यूएई, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और हांगकांग जैसी टीमों के खिलाफ मैच खेले. घरेलू क्रिकेट में भी वो अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन 2 अक्टूबर 2020 को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई. ऑपरेशन के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका और 6 अक्टूबर 2020 को 29 साल 247 दिन की उम्र में उनकी मौत हो गई. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
EXCLUSIVE: अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित नरेंद्र बरवाल ने ABP से कहा- मेहनत का फल मिल गया
अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित नरेंद्र बरवाल ने ABP से कहा- मेहनत का फल मिल गया
कुलदीप को प्लेइंग XI से बाहर करने की है चर्चा, भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
कुलदीप को प्लेइंग XI से बाहर करने की है चर्चा, भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget