एक्सप्लोरर

पाकिस्तान की हार पर भड़के शोएब अख्तर, बाबर आजम की कप्तानी पर उठाए सवाल

India Vs Pakistan: शोएब अख्तर ने बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल खड़े किए हैं. अख्तर को पाकिस्तान के बैटिंग ऑर्डर से भी दिक्कत है.

India Vs Pakistan: एशिया कप में भारत के खिलाफ 5 विकेट से मिली हार के बाद पाकिस्तान की टीम निशाने पर है. पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) पाकिस्तान की हार पर बुरी तरह से भड़क गए हैं. शोएब अख्तर ने बाबर आजम की कप्तानी को पाकिस्तान की हार के लिए जिम्मेदार ठहराया है. अख्तर ने पाकिस्तान के बल्लेबाजी क्रम पर भी सवाल खड़े किए हैं.

भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की टीम 19.5 ओवर में 147 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी. टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को 19.4 ओवर में 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. अख्तर ने पाकिस्तान की धीमी बल्लेबाजी को निशाने पर लेते हुए कहा, ''अगर रिजवान जैसा खिलाड़ी 45 गेंद में 45 रन बनाएगा तो फिर कैसे बात बनेगी. रिजवान ने पावरप्ले में 19 डॉट बॉल खेली. अगर पावरप्ले आप ऐसे जाने दोगे तो फिर मुश्किल आनी है.

अख्तर ने आगे कहा, ''मैंने बाबर आजम को कई बार बोला है कि उन्हें टी20 फॉर्मेट में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करनी चाहिए. रिजवान के साथ फखर जमां को ओपन करवाया जाए. शादाब खान को आसिफ अली से पहले बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया. बाबर आजम किस तरह से कप्तानी करने की कोशिश में थे यह तो मेरे समझ से ही बाहर रहा.

कार्तिक को दी गई प्राथमिकता

शोएब अख्तर ने भारत की प्लेइंग 11 को लेकर भी सवाल किया. उन्होंने कहा, ''भारत ने भी मैच को गंवाने की पूरी कोशिश की. रोहित भी पता नहीं कैसे कप्तानी कर रहे थे. ऋषभ पंत को प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी गई. लेकिन भारत आखिरकार मैच जीतने में कामयाब हो गया.''

बता दें कि टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में ऋषभ पंत की बजाए दिनेश कार्तिक को प्राथमिकता दी. दिनेश कार्तिक टीम इंडिया के लिए विकेटकीपर के साथ फिनिशर की भूमिका भी निभाते हैं.

IND vs PAK: रोमांचक मैच में जीत दिलाने के बाद बोले हार्दिक पांड्या, 'मैं जानता था गेंदबाज पर मुझसे ज्यादा दबाव होगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget