एक्सप्लोरर

IND vs SL: 'जैसे ही मुझे पता चला, एक सेकंड के लिए सबकुछ...' टीम इंडिया में सिलेक्शन पर आया शिवम मावी का रिएक्शन

Shivam Mavi: यूपी के क्रिकेटर शिवम मावी 3 जनवरी से शुरू हो रही भारत-श्रीलंका टी20 सीरीज में टीम इंडिया में चुने गए हैं.

Shivam Mavi on Team India call-up: घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलने वाले शिवम मावी (Shivam Mavi) के लिए दिसंबर का महीना दोहरी खुशी वाला रहा. सबसे पहले तो उन्हें IPL 2023 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में 6 करोड़ दाम मिल गए. दूसरा यह कि पहली बार उन्हें टीम इंडिया में सिलेक्ट किया गया. वह 3 जनवरी से शुरू हो रही भारत-श्रीलंका टी20 सीरीज में भारतीय दल का हिस्सा हैं. उन्हें प्लेइंग-11 में जगह मिलती है या नहीं, यह तो काफी बाद की बात है लेकिन फिलहाल शिवम अपने चयन से बेहद खुश हैं.

शिवम ने क्रिकइंफो के साथ बातचीत में उन पलों को साझा किया, जब उन्हें अपने चयन के बारे में पता चला. शिवम ने बताया, 'जब हम घरेलू क्रिकेट खेलते हैं तो रात में जल्दी सो जाते हैं ताकि पर्याप्त आराम मिल सके लेकिन उस दिन टीम इंडिया का चयन होना था तो मैं सौरभ भैया के कमरे में समर्थ के साथ बैठा हुआ था. जैसे ही मुझे अपने चयने के बारे में पता चला तो एक सेकंड के लिए सबकुछ थम सा गया था. वह एक यादगार लम्हा था. मैं इमोशनल था लेकिन मुझे पता था कि मेरा वक्त आएगा.'

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन ने दिलाई जगह
24 वर्षीय शिवम मावी 2018 से लगातार IPL खेल रहे हैं. अब तक वह 32 मैचों में 30 विकेट चटका चुके हैं. इस दौरान उनका बॉलिंग एवरेज 31.40 और इकोनॉमी रेट 8.31 रहा है. IPL 2022 में वह पूरी तरह बेरंग रहे थे. वह 6 मैच में केवल 5 विकेट चटका पाए थे और उनका इकोनॉमी रेट भी 10 से ज्यादा रहा था. ऐसे में उन्हें केकेआर ने रिलीज भी कर दिया था. हालांकि घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 6.64 इकोनॉमी के साथ 7 मैच में 10 विकेट चटकाकर न केवल IPL में बड़ी कीमत हासिल की बल्कि टीम इंडिया में भी जगह बना ली.

'उनके बिना कुछ भी संभव नहीं था'
शिवम टीम इंडिया में अपने चयन के लिए अपने माता-पिता को श्रेय देते हैं. वह कहते हैं, 'यह उनके (माता-पिता) त्याग के बिना संभव नहीं था. मेरे सिलेक्शन की खबर सुन वह भी इमोशनल थे. उन्होंने हमेशा मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया और मुझमें विश्वास बनाए रखा.'

यह भी पढ़ें...

Dinesh Karthik: 'चहल होते तो विपक्षी टीम को ज्यादा नुकसान पहुंचाते', T20 WC प्लेइंग-11 पर दिनेश कार्तिक ने बोली मन की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज
'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget