एक्सप्लोरर

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं धवन, कहा- कोई गम नहीं

शिखर धवन ने एशिया कप में दो शतक के साथ सबसे अधिक रन बनाए हैं लेकिन टेस्ट टीम से हो सकते हैं बाहर

एशिया कप में बल्ले से धमाल मचा रहे शिखर धवन के टेस्ट टीम से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है. अगले महीने भारत को वेस्ट इंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, सीरीज के लिए जल्द ही टीम का एलान होना है. लेकिन जो खबरें आ रही हैं उसके मुतबाकि इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में खराब प्रदर्शन करने वाले धवन को टेस्ट टीम से बाहर किया जा सकता है.

धवन के बल्ले से चार मैच की 8 पारी में महज 162 रन आए थे. विदेशी धरती पर धवन हमेशा से रन बनाने के लिए तरसे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खराब फॉर्म को लेकर धवन ने कहा कि इसमें ‘शर्म की बात नहीं’ है क्योंकि अपना सब कुछ देने के बाद भी उनकी योजनाओं ने काम नहीं किया.

वेस्टइंडीज के खिलाफ होम सीरीज के लिए भारत की टेस्ट टीम में धवन का स्थान खतरे में है लेकिन यह सलामी बल्लेबाज इसे लेकर परेशान नहीं हैं. खबरों की मानें तो टेस्ट सीरीज में पृथ्वी शॉ अपना डेब्यू कर सकते हैं वहीं मयंक अग्रवाल को भी पहली बार सीनियर टीम में जगह मिल सकती है.

सीमित ओवरों के क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत अतीत में टेस्ट टीम में वापसी करने वाले धवन मौजूदा एशिया कप में भी अच्छी फॉर्म में हैं.

धवन ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि जब भी आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो इससे मदद मिलती है. अगर फायदा होना होगा तो हो जाएगा, नहीं होना होगा तो नहीं होगा. मैं लाल गेंद से खेलूं या फिर सफेद से, मैं खेल की अपनी समझ का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करता हूं.’’

इस सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘‘अगर आप इंग्लैंड टेस्ट की बात करें तो मैंने अच्छा नहीं किया लेकिन मैंने अपना सब कुछ झोंक दिया. अन्य खिलाड़ी मेरे से बेहतर खेले. मैं इसे स्वीकार करता हूं. इसमें कोई शर्म नहीं है. इसके बाद मैं यहां सफेद गेंद से क्रिकेट खेलने आया, अलग हालात के कारण मेरी योजनाएं अलग थीं. कभी ये काम करती हैं और कभी नहीं.’’

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
Embed widget