एक्सप्लोरर

सनराइजर्स हैदराबाद का साथ छोड़ सकते हैं शिखर धवन, मुंबई इंडियंस में हो सकती है वापसी

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के लिए इस वक्त ट्रेड ऑफ का विंडो खुला हुआ है जो दिसंबर में होेने वाले ऑक्शन से पहले बंद होगा.

इंडियन प्रीमियर लीग के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक शिखर धवन नए सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद का साथ छोड़ मुंबई इंडियंस की टीम से खेलते दिख सकते हैं. खबरों की मानें तो धवन फ्रैंचाइजी से नाराज हैं और टीम छोड़ने का मन बना चुके हैं.

2013 से सनराइजर्स हैदराबद के साथ रहने वाले बाएं हाथ का ये बल्लेबाज इस बात से नाराज है कि 11वें सीजन के लिए हुए ऑक्शन से पहले टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया था. हैदराबाद ने उन्हें राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर अपने साथ जोड़ा था जहां उन्हें 5.2 करोड़ रुपये ही मिले थे.

खबरों की मानें तो धवन इस बात से भी नाराज हैं कि उन्हें काफी कम कीमत मिली जबकि दूसरी तरफ रोहित शर्मा(15 करोड़), महेन्द्र सिंह धोनी(15 करोड़) और विराट कोहली(17 करोड़) सबसे मंहगे खिलाड़ी रहे.

दूसरी तरफ 2016 की विजेता टीम के एक अधिकारी ने मुंबई मिरर से बात करते हुए कहा कि अगर ट्रेड ऑफ के जरिए फ्रेंचाइजी को कुछ अच्छे खिलाड़ी मिले तो ऐसा संभव है.

मुंबई इंडियंस ने हाल ही में ट्रेड ऑफ के जरिए आरसीबी के क्विंटन डी कॉक को अपने साथ जोड़ा था बदले में बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान औऱ श्रीलंका के अकिला धनंजय को रिलीज किया था.

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए रोहित शर्मा के साथ कई यादगार पारी खेलने वाले धवन एक बार फिर मुंबई की टीम से जुड़ने के लिए बेताब हैं वहीं दूसरी तरफ दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब भी धवन को अपने साथ जोड़ना चाहते हैं.

आपको बता दें कि आईपीएल के 12वें सीजन के लिए ऑक्शन दिसंबर के महीने में आयोजित किया जा सकता है. जबकि ऑक्शन के एक हफ्ते पहले ट्रेड ऑफ विंडो बंद कर दिया जाएगा.

दिल्ली डेयरडेविल्स से आईपीएल करियर शुरु करने वाले धवन 2009 में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े थे. लेकिन दो साल बाद उन्हें डेक्कन चार्जर ने अपने साथ जोड़ लिया. इस फ्रैंचाइजी के बंद होने के बाद धवन सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुड़ गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget