एक्सप्लोरर

SRHvRR: गेंदबाज़ों और शिखर धवन के कमाल से हैदराबाद की विजयी शुरूआत

पहले सिद्धार्थ कॉल समेत गेंदबाज़ों के कमाल और फिर शिखर धवन की आतिशी पारी की मदद से सनराइज़र्स हैदराबाद ने विजयी आगाज़ कर दिया है.

नई दिल्ली/हैदराबाद: पहले सिद्धार्थ कॉल समेत गेंदबाज़ों के कमाल और फिर शिखर धवन की आतिशी पारी की मदद से सनराइज़र्स हैदराबाद ने विजयी आगाज़ कर दिया है. आईपीएल सीज़न 11 के पहले मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को नौ विकेट से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

सोमवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मैच में हैदराबाद की टीम ने राजस्थान को पहले बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया और 125 रनों पर सीमित कर दिया. जिसके बाद हैदराबाद ने धवन की अर्धशतकीय पारी के दम पर इस लक्ष्य को 15.5 ओवरों में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया.

टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करते हुए हैदराबाद के लिए सिद्धार्थ कौल ने चार ओवरों में महज 17 रन देकर दो विकेट लिए. शाकिब अल हसन ने चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट अपनी झोली में डाले. राशिद खान, बिलि स्टानलेक और भुवनेश्वर कुमार को एक-एक सफलता मिली. यह तीनों गेंदबाज भी किफायती साबित हुए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद का एकमात्र विकेट दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर रिद्धिमान साहा (5) के रूप में गिरा. वह छह के कुल स्कोर पर जयदेव उनादकट का शिकार बने. इसके बाद कप्तान केन विलियमसन ने धवन का साथ दिया और राजस्थान को दूसरी सफलता से वंचित रखा.

धवन ने कप्तान के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी की. धवन ने अपनी पारी में 57 गेंदों का सामना किया और 13 चौकों के अलावा एक छक्का लगाया. वहीं विलियमसन ने 35 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 36 रन बनाए.

इससे पहले, विलियमसन ने टॉस जीतकर राजस्थान को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया ता. राजस्थान की तरफ से संजू सैमसन ने सर्वाधिक 49 रन बनाए. उनके अलावा और कोई बल्लेबाज विकेट पर पैर नहीं जमा सका.

अपना पहला आईपीएल खेल रहे डी आर्की शॉर्ट सिर्फ एक चौका मार पहले ओवर की आखिरी गेंद पर रन आउट हो गए. इसके बाद सैमसन और कप्तान अजिंक्य रहाणे (13) ने टीम को संभालते हुए स्कोर बोर्ड पर 6.5 ओवरों में 52 रन पहुंचा दिया. इसी स्कोर पर रहाणे, सिद्धार्थ की गेंद पर राशिद द्वारा सीमा रेखा पर लपके गए.

हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स से टीम को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह सिर्फ पांच रन ही बना सके और बिलि स्टानलेक का शिकर बने. यहां से राजस्थान की टीम लगातार विकेट खोने लगी. राहुल त्रिपाठी ने 17 रन बनाए. उन्हें शाकिब ने मनीष पांडे के हाथों कैच कराया. शाकिब ने ही सैमसन को अर्धशतक से एक रन से दूर कर दिया. सैमसन ने अपनी 42 गेंदों की पारी में पांच चौके लगाए.

अंत में कोई बल्लेबाज बड़े शॉट नहीं लगा सका और राजस्थान की टीम बड़े स्कोर से महरूम रह गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget