एक्सप्लोरर

IND vs ENG: यह तेज़ गेंदबाज़ दूसरे टेस्ट में नहीं होगा टीम इंडिया का हिस्सा, कप्तान कोहली ने किया कंफर्म

India vs England 2nd Test: नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले गए पहले टेस्ट में चार विकेट लेने वाले शार्दुल ठाकुर लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर हो गए हैं.

India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच कल यानी गुरुवार से लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट खेला जाना है. इससे ठीक पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, पहले टेस्ट की दोनों पारियों में दो-दो विकेट लेने वाले शार्दुल ठाकुर दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ठाकुर के लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर होने की पुष्टि की. 

नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले गए पहले टेस्ट में ठाकुर ने जो रूट और जोस बटलर जैसे बड़े खिलाड़ियों के विकेट चटकाए थे. लेकिन अब हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से वह दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे. 

दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे शार्दुल ठाकुर- कोहली

लॉर्ड्स टेस्ट से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली ने कहा, "शार्दुल ठाकुर के बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव है, जिसके चलते वह लॉर्ड्स में होने वाले दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे. हालांकि, वह तीसरे टेस्ट में वापसी करेंगे." 

चार तेज़ गेंदबाजों के साथ उतरेगी टीम इंडिया 

हालांकि, विराट कोहली ने साफ कर दिया है कि वह लॉर्ड्स में भी चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरेंगे. उन्होंने कहा, "हम लॉर्ड्स में भी अपनी प्लेइंग इलेवन में चार तेज गेंदबाज रखना चाहेंगे. क्योंकि यहां के हालात ऐसे ही हैं." इसका मतलब है कि दूसरे टेस्ट में शार्दुल ठाकुर की जगह इशांत शर्मा या उमेश यादव में से किसी एक को मौका मिल सकता है. 

ड्रॉ रहा था पहला टेस्ट 

उल्लेखनीय है कि भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला गया पहला टेस्ट बारिश के कारण ड्रॉ रहा था. हालांकि, पहले टेस्ट में भारत की जीत तय लग रही थी, क्योंकि भारत को अंतिम दिन जीत के लिए सिर्फ 157 रन बनाने थे और उसके 9 विकेट शेष थे. लेकिन बारिश की वजह से आखिरी दिन एक भी गेंद का खेल नहीं हो सका और फिर मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget