एक्सप्लोरर

टी10 फॉर्मेट की तारीफ करते हुए शेन वॉटसन ने कहा, 'और आधुनिक होगा क्रिकेट'

हाल ही में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने 100 बॉल क्रिकेट फॉर्मेट पर सवाल उठाते हुए उसमें खेलने से इन्कार किया था. इस बीच अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर शेन वॉटसन ने टी10 क्रिकेट की तारीफ की है.

आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी शेन वॉटसन का मानना है कि टी-10 का प्रारूप क्रिकेट को आधुनिक रूप से सशक्त करने में मदद करेगा. वॉटसन ने कहा कि यह प्रारूप निश्चित तौर पर क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांचक प्रारूप होगा.

संयुक्त अरब अमीरात में 23 नवम्बर से शुरू हो रही टी-10 लीग में वॉटसन को द कराचियान्स टीम का नेतृत्व करते देखा जाएगा. उनका कहना है कि टी-10 क्रिकेट के प्रशंसकों में और भी इजाफा करेगा.

क्रिकेट केलैंडर में टी-10 लीग के शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर वॉटसन ने कहा, "वर्तमान में क्रिकेट के कई प्रारूप हैं, तो मुझे नहीं लगता कि यह प्रारूप तुरंत ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शामिल हो पाएगा. हालांकि, मुझे लगता है कि इस लीग की धारणा काफी रोमांचक है और क्रिकेट को और भी रोमांचक बनाने के लिए नए प्रारूपों के लिए हमेशा इस खेल में जगह होती है."

वॉटसन ने कहा, "टी-20 को देख लीजिए. इस प्रारूप ने वैश्विक स्तर पर क्रिकेट को क्रांतिकारी बना दिया है. मुझे लगता है कि टी-10 भी इस खेल को और भी आधुनिक बनाएगा और निश्चित तौर पर यह दर्शकों के लिए और भी रोमांचक होगा."

इस लीग का हिस्सा बनने के फैसले के बारे में वॉटसन ने कहा, "मैंने इस लीग में पिछले सीजन में खेलने वाले कुछ क्रिकेट खिलाड़ियों से बात की थी और उन्होंने मुझे सकारात्मक प्रतिक्रिया दी."

टी-10 लीग के दूसरे सीजन में वॉटसन के अलावा, डैरेन सैमी, ब्रैंडन मेक्कलम, आंद्रे रसेल, राशिद खान, क्रिस लिन, इयोन मोर्गन, शोएब मलिक, सुनील नरेन जैसे क्रिकेट खिलाड़ियों को भी खेलते देखा जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
CJP Protest LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं और जारी है आंदोलन
LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं, आंदोलन जारी है
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
Embed widget