एक्सप्लोरर

पत्नी हसीन जहां का नया हमला, 'मोबाइल खो जाने के बाद बदल गया शमी का बर्ताव'

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच का विवाद हर बढ़ते दिन के साथ और बड़ा होता जा रहा है. हसीन हर दिन नये खुलासे के साथ शमी की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं.

नई दिल्ली/कोलकाता: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच का विवाद हर बढ़ते दिन के साथ और बड़ा होता जा रहा है. हसीन हर दिन नये खुलासे के साथ शमी की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं. आज शमी की पत्नी हसीन जहां ने एक बार फिर से मीडिया के सामने आकर शमी पर फोन खोने की वजह से बर्ताव बदलने की बात कही. साथ ही हसीन ने ये भी कहा कि अगर शमी अब भी चाहते हैं कि घर बचे तो भी वो सहयोग करने के लिए तैयार.

बीते दिन एबीपी न्यूज़ पर मोहम्मद शमी की सफाई के बाद हसीन जहां आज मीडिया के सामने आई और कहा, 'मोहम्मद शमी अपना फोन खोने के डर की वजह से मुझसे अच्छा बर्ताव कर रहे थे.' ये तमाम बातें हसीन ने सोशल मीडिया पर शमी के साथ होली और अन्य पलों की तस्वीरें साझा होने के बारे में कहीं. 

EXCLUSIVE: पत्नी के आरोपों के बाद भी शमी को सबकुछ ठीक होने की उम्मीद, बेटी के नाम पर हुए भावुक

साथ ही हसीन ने ये भी कहा कि 'जब मुझे बीएमडबल्यू कार से मोबाइल मिला तो मैंने बातचीत के जरिए शमी को समझाया कि वो ये सब सुलझाए और हम फिर से अच्छी ज़िंदगी जी सकें लेकिन वो नहीं समझे. जिसके बाद मजबूरी में मैंने वो तमाम पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किए.'

साथ ही हसीन जहां ने ये भी बताया कि वो पिछले 4 साल से शमी को समझाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन वो नहीं समझे.' 

3 घंटे से ज्यादा पुलिस हेडक्वार्टर में रहीं शमी की पत्नी हसीन जहां, पुलिस ने रिकॉर्ड किए बयान

हसीन जहां ने ये भी कहा कि इत्तेफाक से ये फोन बीएमडबल्यू कार से उनके हाथ लग गया. लेकिन अगर उनके हाथ ये फोन नहीं लगता तो अब तक शमी उन्हें तलाक का नोटिस भेज चुके होते.

इसके साथ ही सुलह के सवाल पर हसीन का रूख थोड़ा नरम दिखा, उन्होंने कहा कि अगर शमी घर बचाना चाहते हैं तो वो सुलह के बारे में सोच सकती हैं. लेकिन अब अगर वो सुलह की बात करें तो वहीं गलत साबित होंगी. 

शमी की पत्नी हसीन जहां की पूरी कहानी उनके Ex-Husband की ज़ुबानी

हसीन जहां ने अब सुलह के लिए कोलकाता आए शमी के रिश्तेदारों पर कड़े शब्दों में कहा, 'वो लोग तब कहां थे जब मैं अमरोहा में थी, तब इनमें से किसी ने भी मेरा साथ नहीं दिया.' हालांकि इस पूरे मामले में सुलह के लिए कोलकाता पहुंचे शमी के घरवालों से मिलने के सवाल पर हसीन ने कहा कि उनके वकील ने उन लोगों से मुलाकात की है.

साथ ही शमी की सफाई पर हसीन ने कहा कि वो बातों को गोल-मोल तरीके से पेश कर रहे हैं और इस मामले में जो भी सच होगा वो जांच से सामने आ जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget