एक्सप्लोरर

Pakistan Cricket: दामाद की कप्तानी पर ही सवाल उठा बैठे शाहिद अफरीदी, बोले- रिजवान होने थे टी20 कप्तान

Shahid Afridi: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का कहना है कि वह मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तान की टी20 टीम का कप्तान बनते देखना चाहते थे लेकिन गलती से यह कमान शाहीन अफरीदी को सौंप दी गई.

Shahid Afridi On Pakistan T20 Captaincy: वर्ल्ड कप 2023 के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़े बदलाव हुए हैं. कोचिंग स्टाफ से लेकर कप्तानी तक, हर विभाग में बड़े उलटफेर हुए हैं. बाबर आजम तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ चुके हैं और उनकी जगह अलग-अलग फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान सामने आए हैं. पाकिस्तान की टेस्ट कप्तानी शान मसूद संभाल रहे हैं, वहीं टी20 टीम की कमान शाहीन अफरीदी के हाथ में आई है. पाकिस्तान टीम की कप्तानी में हुए इन बदलावों को लेकर अब शाहिद अफरीदी का दिलचस्प बयान सामने आया है.

जियो टीवी पर बातचीत करते हुए अफरीदी कहते हैं, 'मैं रिजवान की कड़ी मेहनत और फोकस लेवल का प्रशंसक हूं. उनकी सबसे बड़ी खासियत जो मुझे सबसे अच्छी लगती है, वह यह है कि वह केवल अपने गेम पर ध्यान देते हैं. उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या कर रहा है. वह एक फाइटर क्रिकेटर हैं. मैं बाबर के बाद उन्हें टी20 टीम के कप्तान के तौर पर देखना चाहता था लेकिन गलती से शाहीन अफरीदी को यह जिम्मेदारी दे दी गई.'

शाहिद अफरीदी का यह बयान इसलिए दिलचस्प है क्योंकि शाहीन उनके दामाद हैं. वह अक्सर शाहीन की तारीफ भी करते रहे हैं. ऐसे में शाहीन को मिली टी20 कप्तानी की आलोचना कर उन्होंने सबको हैरान कर दिया.

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है पाकिस्तान टीम
पाकिस्तान की टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. वह यहां तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा ले रही है. इस सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं और पाकिस्तान इस सीरीज को गंवा भी चुकी है. 0-2 से पिछड़ चुकी पाक टीम अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी में खेलेगी. इस सीरीज के बाद पाक टीम को न्यूजीलैंड का दौरा करना है.

यह भी पढ़ें...

IND vs SA 2nd Test: विराट से लेकर आर अश्विन तक, जानें भारत की टेस्ट स्क्वाड का केपटाउन में टेस्ट परफॉर्मेंस

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget