एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2024: करारी हार के बाद क्या वर्ल्ड कप के लिए तैयार है पाकिस्तानी टीम? कप्तान शाहीन का बड़ा दावा

इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम निशाने पर है. लेकिन कप्तान शाहीन अफरीदी अलग ही दावें कर रहे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज 1-4 से गंवाने के बाद से निशाने पर हैं. इस बात को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि जो टीम इतनी बुरी तरह से हार गई वो 6 महीने बाद होने वाले वर्ल्ड कप में कैसा प्रदर्शन कर पाएगी. हालांकि पाकिस्तान की लिमिटिड ओवर्स टीम के नए कप्तान शाहीन अफरीदी इन बातों से चिंतित नज़र नहीं आ रहे हैं. शाहीन अफरीदी ने तो दावा किया है कि वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तानी टीम की तैयारी काफी अच्छी है. इतना ही नहीं शाहीन का यह भी कहना है कि पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप के लिए 16 से 20 खिलाड़ियों का ग्रुप भी शॉर्ट लिस्ट कर लिया है.

पिछले साल हुए वनडे वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बाबर आजम ने तीनों ही फॉर्मेट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी. इसके बाद शाहीन शाह अफरीदी को कप्तान नियुक्त किया गया और उनकी अगुवाई में पाकिस्तान को पहली ही सीरीज में बुरी हार का सामना करना पड़ा. 

आखिरी मैच में हालांकि इफ्तिखार अहमद ने कमाल का प्रदर्शन किया और उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट झटके. इफ्तिखार के इस प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तानी टीम को जीत हासिल हुई और वह क्लीन स्वीप से बच गई. मैच के बाद शाहीन अफरीदी ने इफ्तिखार की जमकर तारीफ की है. शाहीन का कहना है कि इफ्तिखार इस साल होने वाले वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए बेहद अहम साबित होने वाले हैं.

खिताब से दूर है पाकिस्तान

शाहीन अफरीदी ने कहा, ''इफ्तिखार बेहद अनुभवी खिलाड़ी हैं और वह हमेशा बॉलिंग के लिए तैयार रहते हैं. हम सभी को बराबर चांस देना चाहते हैं. इस सीरीज में हमने युवाओं को मौका देने का फैसला किया. हमने वर्ल्ड कप के लिए 16 से 20 खिलाड़ियों का एक ग्रुप शॉर्ट लिस्ट कर लिया है.''

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहता है. 2022 में भी पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही थी. हालांकि 2009 के बाद से ही पाकिस्तान की टीम खिताब से दूर है और इस बार उसकी नज़र दोबारा से विजेता बनने पर होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल
ऑस्ट्रेलिया ने किए बड़े बदलाव, बांग्लादेश से दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम का एलान
ऑस्ट्रेलिया ने किए बड़े बदलाव, बांग्लादेश से दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम का एलान
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget