एक्सप्लोरर

Watch: 'लगता है आप भूल गए', ऋषभ पंत ने लोगों को याद दिलाया अपना 'दर्दभरा' सफर; देखें वीडियो

Rishabh Pant: भारतीय विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया के ज़रिए एक बड़ी ही दिलचस्प वीडियो शेयर की, जिसके ज़रिए उन्होंने लोगों को अपना 'दर्दभरा' सफर याद दिलाया.

Rishabh Pant Video: ऋषभ पंत लगातार क्रिकेट के मैदान पर वापसी की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं. 30 दिसंबर, 2022 को भारतीय विकेटकीपर बैटर कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हुए थे. पैर में पंत को काफी चोट लगी थी. लेकिन अब वो लगभग रिकवर हो चुके हैं. एक्सीडेंट के चलते हुई सर्जरी के बाद पंत चल भी नहीं पा रहे थे और अब वो बगैर सहारे के भाग रहे हैं. अपने इसी सफर को पंत ने एक बार फिर याद दिलाने की कोशिश की है.

पंत ने सोशल मीडिया के ज़रिए एक वीडियो शेयर की. वीडियो में पंत ने एक्सीडेंट के बाद अपना सफर दिखाने की कोशिश की है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पंत पहले अपने चोटिल पैर और सहारे के साथ चलते हुए दिखाई देते हैं और फिर ट्रांजिशन होता है, जिसके बाद पंत भागते हुए दिखाई देते हैं. वीडियो के ज़रिए पंत ये बताना चाह रहे हैं कि उन्होंने कहां से कहां तक का सफर तय किया है.

वीडियो को कैप्शन देते हुए पंत ने लिखा, "लगता है आप भूल गए. मुझे आपको याद दिलाने दीजिए. याद रखें जब ये मुश्किल था और भारी था और आप डर  महसूस करते थे और फिर भी अकेले चलते थे?"

"जब आपके पास जवाब नहीं थे और रास्ता नहीं देख सकते थे और हार मान लेना चाहते थे? आप अभी भी जा रहे हैं. कभी मत भूलिए."

आईपीएल 2024 के ज़रिए हो सकती है वापसी

बता दें कि अब पंत को क्रिकेट से दूर हुए करीब एक साल से ज़्यादा का वक़्त गुज़र चुका है. पहले सामने आई कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पंत जनवरी, 2024 से इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज़ के ज़रिए वापसी कर लेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. 

लेकिन आईपीएल 2024 के ज़रिए पंत का वापसी करना लगभग तय लग रहा है. दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले ऋषभ पंत को लेकर रिकी पोंटिंग ने कहा था कि वो खेलने के लिए बहुत उत्साहित हैं. वो सीज़न के पूरे 14 मैच खेलना चाहते हैं. हालांकि अभी भी पंत के आईपीएल में खेलने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. 

 

ये भी पढ़ें...

बांग्लादेश क्रिकेट टीम में बड़ा फेरबदल, शाकिब अल हसन की जगह इस खिलाड़ी को बनाया गया तीनों फॉर्मेट का कप्तान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget