एक्सप्लोरर

वर्ल्ड-11 टीम की सुरक्षा व्यवस्था देखकर लगा हम फिल्म में हैं: फाफ डु प्लेसिस


वर्ल्ड-11 टीम की सुरक्षा व्यवस्था देखकर लगा हम फिल्म में हैं: फाफ डु प्लेसिस

सौजन्य: PCB (TWITTER)

लाहौर: तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान पहुंची वर्ल्ड-11 टीम के कप्तान दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि उनकी सुरक्षा व्यवस्था ऐसी चाक चौबंद की गई थी जैसी आमतौर पर राष्ट्रपति के लिए की जाती है. इसे देखने के बाद उन्हें लगा कि जैसे वह किसी फिल्म का हिस्सा हों.


पाकिस्तान में लंबे अरसे बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली हो रही है. पाकिस्तान अपने घर में वर्ल्ड-11 के खिलाफ 12, 13, और 15 सितंबर को तीन टी-20 मैच खेलेगा. यहां पहुंचने के बाद डु प्लेसिस ने वर्ल्ड-11 की तरफ से पाकिस्तान में खेलने को लेकर हामी भरने के बारे में बताया. 


क्रिकइंफो ने डु प्लेसिस के हवाले से लिखा, "जब इस तरह की बातें आपके सामने आती हैं तो आप जाहिर सी बात है कि पुरानी बातों को लेकर सोचते हैं, लेकिन जैसे ही हमने उन लोगों से बात की जिनके पास सुरक्षा का जिम्मा था उसके बाद सब सही हो गया."


उन्होंने कहा, "एक खिलाड़ी के तौर पर आप मानसिक शांति चाहते हो और यह उन्होंने हमें दी. वे लोग इस बात को लेकर आश्वस्त थे कि सब कुछ सामान्य रूप से होगा और किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी. जैसे ही हम विमान में बैठे डर खत्म हो चुका था. हम सिर्फ यहां पहुंचना चाहते थे और विश्व क्रिकेट में एक अच्छे बदलाव का अनुभव करना चाहते थे. पिछले 24 घंटे काफी अजीब थे, क्योंकि हम उन चीजों को लेकर उत्साही थे, जिन्हें लेकर एक खिलाड़ी होते हुए हम आमतौर पर नहीं होते हैं. व्यक्तिगत विमान में चढ़ना, हमें ऐसा लग रहा था कि हम किसी फिल्म में हैं."


डु प्लेसिस ने कहा कि वह इस बात से खुश हैं कि भविष्य में वह अपने आप को एक ऐसे शख्स के रूप में देखेंगे जिसने, पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट बहाली के लिए कदम उठाया. 


उन्होंने कहा, "एक कप्तान के तौर पर आप हमेशा ही अपना प्रभाव छोड़ना चाहते हैं. जब कोच एंडी फ्लॉवर का मेरे पास फोन आया और उन्होंने मुझसे कहा कि वह मुझे वर्ल्ड-11 का कप्तान देखना चाहते हैं तो मैंने सोचा मेरे लिए यह अच्छा मौका है."


दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ने कहा, "भविष्य में जब मैं अपने परिवार के साथ बैठूंगा तो इसे याद रखूंगा और कह सकूंगा कि मेरे लिए इसका हिस्सा बनना बेहद सम्मान की बात थी. मैं कह सकूंगा कि मैंने पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली में अपना योगदान दिया है."


गौरतलब हो कि साल 2009 में पाकिस्तान दौरे पर आई श्रीलंका क्रिकेट टीम की बस पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था. इस घटना के बाद सभी देशों ने पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने से मना कर दिया था. इसी कारण पाकिस्तान को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को अपना घर बनाना पड़ा था.


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
WTC की ताजा रैंकिंग में पाकिस्तान को फायदा, टीम इंडिया से अब भी पीछे
WTC की ताजा रैंकिंग में पाकिस्तान को फायदा, टीम इंडिया से अब भी पीछे
शाकिब अल हसन के घर क्यों हुआ 'पेट्रोल बम' से खतरनाक हमला?
शाकिब अल हसन के घर क्यों हुआ 'पेट्रोल बम' से खतरनाक हमला?
आमिर से पहले ब्रिटिश नागरिकता लेकर IPL में खेला था यह पाकिस्तानी खिलाड़ी
आमिर से पहले ब्रिटिश नागरिकता लेकर IPL में खेला था यह पाकिस्तानी खिलाड़ी

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget