एक्सप्लोरर

IPL Mini Auction 2023: क्या अगले सीजन में धोनी की जगह स्टोक्स होंगे CSK के कप्तान? जानें पूर्व क्रिकेटर का जवाब

IPL 2023 Auction: चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार नीलामी में बेन स्टोक्स को अपनी स्क्वाड में शामिल किया है. माना जा रहा है कि धोनी के बाद वह टीम की कमान संभालेंगे.

CSK Next Captain: बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में जाने के बाद से यह कयास तेज हो गए हैं कि अगले IPL सीजन में वे ही सीएसके की कमान संभालेंगे. इसके पीछे बड़ा कारण यह बताया जा रहा है कि पिछले सीजन में भी धोनी ने कप्तानी छोड़ दी थी लेकिन जडेजा के फ्लॉप शो के कारण उन्हें फिर से यह जिम्मेदारी उठानी पड़ी. ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि CSK में अन्य कोई ऐसा खिलाड़ी नहीं था जो टीम की कमान संभाल सके. अब बेन स्टोक्स के आने के साथ ही CSK के पास एक दमदार विकल्प भी आ गया है.

नीलामी के बाद जियो सिनेमा के एक शो में न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्कॉट स्टाइरिस से जब इस मामले में सवाल पूछा गया तो उनका जवाब 'हां' में रहा. स्टाइरिस ने कहा, 'हां मुझे यही लगता है. वह (स्टोक्स) अगले कप्तान होंगे. हमने पहले भी धोनी को कप्तानी पास करते हुए देखा है. वह नियमित तौर पर क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं. वह केवल IPL ही खेल रहे हैं. धोनी के पास यह जिम्मेदारी पास करने का अच्छा मौका है और मुझे लगता है ऐसा ही होगा. बेन स्टोक्स सीएसके के कप्तान होंगे.'

16.25 करोड़ में बिके स्टोक्स
IPL 2023 के लिए शुक्रवार को हुए मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपए की भारी-भरकम कीमत पर खरीदा. इस कीमत के साथ वह IPL नीलामी के इतिहास के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी भी बने. संभवतः चेन्नई फ्रेंचाइजी ने भी स्टोक्स पर यह बड़ा दांव इसीलिए लगाया है क्योंकि उन्हें धोनी के विकल्प की तलाश थी. अन्य क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी बेन स्टोक्स को चेन्नई के अगले कप्तान के तौर पर देख रहे हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स की स्क्वाड: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, डेवोन कॉनवे, मोईन अली, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, अंबाती रायुडू, ड्वेन प्रिटोरियस, महीश तीक्ष्णा, प्रशांत सोलंकी, दीपक चाहर, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, राजवर्धन हैंगरगेकर, मिचेल सेंटनर, मथीशा पथिराना, सुभ्रांशु सेनापति और तुषार देशपांडे, बेन स्टोक्स, भगत वर्मा, अजय जादव मंडल, काइल जैमिसन, निशांत सिंधू, शेख रशीद और अजिंक्य रहाणे.

यह भी पढ़ें...

IPL 2023 Auction: नीलामी में इन 71 खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीददार, देखिए अनसोल्ड प्लयेर्स लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget