एक्सप्लोरर

SCO vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की वजह से इंग्लैंड ने सुपर 8 के लिए किया क्वालीफाई, स्कॉटलैंड हारकर बाहर

T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले में स्कॉटलैंड को हरा दिया है. ऑस्ट्रेलिया की जीत का फायदा इंग्लैंड को हुआ है. उसने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है.

T20 World Cup 2024 England Super 8: ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया है. ऑस्ट्रेलिया की जीत के साथ ही इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप 2024 में सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. इंग्लैंड ने पिछले मैच में नामीबिया को हराया था. इसके बाद उसकी उम्मीद ऑस्ट्रेलिया की जीत पर टिकी थी. ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को आखिरी ओवर में हराया.

इंग्लैंड टी20 विश्व कप 2024 के ग्रुप बी में है. इस ग्रुप से ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही सुपर 8 में पहुंच चुकी है. अब इंग्लैंड ने भी क्वालीफाई कर लिया है. इंग्लैंड ने 4 मैच खेले हैं और 2 जीते हैं. एक मैच रद्द हो गया था. लिहाजा उसके पास 5 पॉइंट्स हैं. इंग्लैंड का नेट रन रेट +3.611 है. वहीं स्कॉटलैंड ने भी 4 मैच खेले और 2 जीते. उसका भी एक मैच रद्द हुआ. लेकिन स्कॉटलैंड का नेट रन रेट इंग्लैंड से बेहतर नहीं है. इस वजह से उसे बाहर होना पड़ा.

ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को चटाई धूल -

स्कॉटलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 180 रन बनाए. टीम के लिए ब्रैंडन मैकमुलेन ने दमदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 34 गेंदों में 60 रन बनाए. इस दौरान 2 चौके और 6 छक्के लगाए. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 19.4 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोइनिस और ट्रेविस हेड ने मैच विनिंग पारी खेली. हेड ने 49 गेंदों में 68 रन बनाए. स्टोइनिस ने 29 गेंदों में 59 रन बनाए. टिम डेविड 24 रन बनाकर नाबाद रहे.

इंग्लैंड का ऐसा रहा टी20 विश्व कप 2024 में प्रदर्शन -

इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप 2024 में पहला मैच स्कॉटलैंड के खिलाफ खेला था. यह मैच रद्द हो गया था. इसके बाद उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ. ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को इस मैच में 36 रनों से हरा दिया था. इंग्लैंड ने तीसरा मैच ओमान के खिलाफ खेला. उसने यह मैच 8 विकेट से जीत लिया था. इसके बाद इंग्लैंड ने नामीबिया के खिलाफ भी बड़ी जीत दर्ज की. उसने नामीबिया को डकवर्थ लुइस नियम से 41 रनों से हराया था.

यह भी पढ़ें : Team India Super 8: टीम इंडिया का सुपर 8 के लिए तय हो गया शेड्यूल, देखें कब-किससे होगा मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget