एक्सप्लोरर

वनडे सीरीज में भी इंग्लैंड के स्पिन सलाहकार बने रहेंगे सकलेन

वनडे सीरीज में भी इंग्लैंड के स्पिन सलाहकार बने रहेंगे सकलेन

कराची: पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सकलेन मुश्ताक भारत में आगामी वनडे सीरीज के दौरान इंग्लैंड के स्पिनरों की मदद के लिए स्पिन सलाहकार की भूमिका पर बरकरार रहेंगे. सकलेन ने पुष्टि की है कि उन्होंने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे के दौरान इंग्लैंड के स्पिनरों मोईन अली और आदिल राशिद की सहायता के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं.

आपको बता दें कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने शुरूआत में भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए सकलेन की सेवाएं ली थी लेकिन अब वह 15 जनवरी से शुरू हो रही वनडे सीरीज में भी अपनी इस भूमिका पर बरकरार रहेंगे. पहला टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद इंग्लैंड को अगले दो टेस्ट मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा. भारतीय स्पिनरों विशेषकर रविचंद्रन अश्विन की इसमें अहम भूमिका निभाई जिन्होंने तीन मैचों में 15 विकेट चटकाए हैं.

सकलेन ने इंग्लैंड से पाकिस्तानीय मीडिया से कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव के बावजूद वह भारत में इंग्लैंड के खिलाड़ियों को कोचिंग देने का लुत्फ उठा रहे हैं. सकलेन ने कहा, ‘‘मुझे कोई समस्या नहीं आई और गेंदबाजी कोच और सलाहकार के रूप में यह मेरे लिए अच्छा अनुभव था.’’

सकलेन का मानना है कि इंग्लैंड के स्पिनर सीखने को बेताब हैं और सीरीज आगे बढ़ने के साथ उनमें सुधार होगा. पाकिस्तान के इस स्पिनर ने हालांकि अपने देश की क्रिकेट टीम के साथ काम करने की इच्छा जताई.

उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरे लिए गर्व की बात है कि अलग अलग देशों के स्पिनरों की मदद करने के लिए मुझे कहा जा रहा है लेकिन अब भी मेरी इच्छा है कि मैं पाकिस्तान टीम को कुछ वापस दूं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को जब भी मेरी जरूरत होगी मैं अपनी सेवाएं देने को तैयार हूं.’’ सकलेन ने कहा कि पीसीबी में अकादमियों के निदेशक मुदस्सर नजर ने उन्हें संकेत दिए थे कि जल्द ही पाकिस्तान में उनकी सेवाओं की जरूरत पड़ेगी.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष? पहले भी किया गंभीर के साथ काम
कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष? पहले भी किया गंभीर के साथ काम
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget