एक्सप्लोरर

DRS पर ड्रेसिंग रूम से मदद की परमिशन होनी चाहिए: संजय मांजरेकर

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने रविवार को कहा कि निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) के इस्तेमाल में संशय होने पर बल्लेबाजों को ड्रेसिंग रूम से मदद लेने की अनुमति मिलनी चाहिए. ईडन गार्डन्स स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन श्रीलंका के बल्लेबाज दिलरुवान परेरा की ओर से डीआरस के फैसले की मांग पर विवाद खड़ा हो गया.

कोलकाता: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने रविवार को कहा कि निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) के इस्तेमाल में संशय होने पर बल्लेबाजों को ड्रेसिंग रूम से मदद लेने की परमिशन मिलनी चाहिए. ईडन गार्डन्स स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन श्रीलंका के बल्लेबाज दिलरुवान परेरा की ओर से डीआरस के फैसले की मांग पर विवाद खड़ा हो गया. ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने ड्रेसिंग रूम की तरफ देखने के बाद इसकी मांग की थी.

श्रीलंका की टीम 57वें ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 208 रन बना चुकी थी. परेरा सात गेंद खेल चुके थे और उनका खाता नहीं खुला था. अंपायर नाइजेल लॉन्ग ने उन्हें मोहम्मद शमी की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिया.

परेरा आउट दिए जाने के बाद पवेलियन की तरफ मुड़े, उन्होंने ड्रेसिंग रूम की ओर देखा और वापस पलटकर डीआरएस की मांग की.

इसके बाद डीआरएस से पता चला कि परेरा आउट नहीं हुए थे. विचित्र अंदाज में लिए गए डीआरएस पर कमेंटेटर ने भी टिप्पणी की.

संजय ने संवाददाताओं से कहा, "मुझे लगा कि जो भी हमने टेलीविजन पर देखा, उससे यही पता चलता है कि डीआरएस के इस्तेमाल के लिए ड्रेसिंग रूम से इशारे किए गए थे. हालांकि, इसके लिए कोई पुख्ता सबूत नहीं है."

उन्होंने कहा, "अगर आप पिच से जा रहे हैं और 15 सेकेंड में बल्लेबाज ड्रेसिंग रूम की ओर देखने के बाद डीआरएस की मांग करता है, तो मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई बड़ी बात है."

संजय ने कहा, "मुझे ऐसा लगता है कि एक बार फिर इस मामले में नियम की ओर ध्यान दिया जाना चाहिए और इसमें बदलाव किया जाना चाहिए, क्योंकि जब आप क्षेत्ररक्षण करते हैं, तो आपके पास विचार-विमर्श के लिए 11 खिलाड़ी होते हैं. आपने स्टीव स्मिथ को भी देखा था..ऐसे में अगर आप बल्लेबाजी कर रहे हैं, तो आपको बाहर से भी मदद की जरूरत होती है."

वर्तमान में कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे संजय ने एक क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में अपने करियर के दौरान 37 टेस्ट व 74 वनडे मैच खेले थे. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 2,043 और वनडे में 1,994 रन बनाए हैं.

संजय ने कहा कि जब आप टीवी में देखते हैं, तो आप सही तरीके से देखते हैं और यह दोनों टीमों के लिए अच्छा होता है. कोशिश तो यही होती है कि निर्णय सही हो, इसलिए इस पर विचार किया जाना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच ने कहा मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, टीम से बाहर होने पर दिया बयान
कोच ने कहा मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, टीम से बाहर होने पर दिया बयान
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
IND vs WI सीरीज से भारत को 285 करोड़, वेस्टइंडीज को जीरो; कोच डैरेन सैमी का छलका दर्द
IND vs WI सीरीज से भारत को 285 करोड़, वेस्टइंडीज को जीरो; कोच डैरेन सैमी का छलका दर्द

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget