एक्सप्लोरर

रैना से मिल रही प्रेरणा से आगे बढ़ रहे हैं युवा बल्लेबाज़ समर्थ


रैना से मिल रही प्रेरणा से आगे बढ़ रहे हैं युवा बल्लेबाज़ समर्थ

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश रणजी टीम के प्रतिभाशाली बल्लेबाज समर्थ सिंह नए घरेलू सत्र के लिए अपनी टीम के कप्तान सुरेश रैना को अपनी प्रेरणा मानते हैं. समर्थ का कहना है कि रैना से उन्हें अच्छे प्रदर्शन हेतु आत्मविश्वास भी मिल रहा है.


25 वर्षीय समर्थ ने नए घरेलू सत्र के लिए पूरा ध्यान अपनी फिटनेस और अभ्यास पर लगा रखा है.


समर्थ ने दिल्ली में इस सत्र में कई घरेलू टूर्नामेंटों में शानदार बल्लेबाजी की और 124 के प्रभावशाली औसत से 617 रन भी बनाए.


पिछले रणजी सत्र में धर्मशाला में तमिलनाडु जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 187 रन की लाजवाब पारी खेलने वाले समर्थ ने कहा, "मैं नियमित तौर पर कप्तान रैना से बात करता रहता हूं. पिछले सत्र में भी मैचों के दौरान वह लगातार मुझे यही समझाते रहे थे कि अपनी तैयारी पर ध्यान दो, परिणाम अपने आप निकलकर सामने आने लगेंगे."


समर्थ ने पिछले रणजी सत्र में छह मैचों में 37.00 के औसत से 370 रन बनाए थे, जिनमें एक शतक के अलावा एक अर्धशतक भी शामिल था. समर्थ ने नौ साल पहले अंडर-16 भारतीय टीम के साथ आस्ट्रेलिया के डारविन में तीन देशों का टूर्नामेंट खेला था. इसमें अपनी बल्लेबाजी से वह टूर्नामेंट में 'मैन ऑफ द मैच' भी बने थे.


दिल्ली के लिए जूनियर, टी-20 और अंडर-23 खेलने वाले समर्थ ने पिछले सत्र में उत्तर प्रदेश का रुख किया था और इसी टीम की ओर से घरेलू सत्र खेला.


समर्थ ने कहा, "रणजी ट्राफी की अपनी शतकीय पारी के अलावा मैंने टी-20 सत्र के नॉकआउट दौर में गुजरात के खिलाफ नाबाद 65 और झारखंड के खिलाफ 64 रन बनाए थे. इन पारियों ने मुझे काफी आत्मविश्वास दिया है. रणजी के पहले सत्र में मैंने अपनी गलतियों से काफी सबक सीखा है और इन्हें मैं दूसरे सत्र में नहीं दोहराऊंगा. मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि मैं लंबे समय तक विकेट पर टिकूं और अच्छी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाऊं."


घरेलू सत्र के बाद राजधानी दिल्ली के स्थानीय टूर्नामेंटों में समर्थ ने 165, 116, 85, 68, नाबाद 90 और 94 जैसी पारियां खेलीं. उन्होंने 94 रन सोनेट की ओर से खेलते हुए फिरोजशाह कोटला मैदान में बनाये थे. समर्थ ने कहा, "मेरा पूरा ध्यान फिटनेस, योगा और डाइट पर है ताकि मैं खुद को अगले सत्र के लिये तैयार रख सकूं. इसके अलावा मैं बल्लेबाजी पर कम से कम चार-पांच घंटे अभ्यास कर रहा हूं."


उन्होंने बताया कि कानपुर या ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश की टीम का लगभग दो हफ्ते का कैंप लगने वाला है और इस कैंप में वह अपनी तैयारी को परवान चढ़ांएगे, ताकि अगला सत्र अच्छा खेल सकें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट
अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget