एक्सप्लोरर

Sachin Tendulkar Corona Positive: सचिन तेंदुलकर हुए अस्पताल में भर्ती तो Wasim Akram का आया ये खास संदेश, जानिए क्या कहा

सचिन के जल्द सेहतमंद होने की दुआ न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी लोग कर रहे हैं. इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने सचिन के लिए संदेश भेजा है.

क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) अस्पताल में भर्ती हुए हैं. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि डॉक्टरों की सलाह पर वह हॉस्पिटल में एडमिट हुए हैं. बता दें कि सचिन हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इसके बाद उन्होंने खुद को घर पर ही क्वारंटीन कर लिया था और जरूरी प्रोटोकॉल फॉलो कर रहे थे.

सचिन के जल्द सेहतमंद होने की दुआ न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी लोग कर रहे हैं. इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने सचिन के लिए संदेश भेजा है.

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने सचिन की सेहत की सलामती की दुआ करते हुए उनके डेब्यू मैच को याद किया. अकरम ने लिखा,''जिस अंदाज में आपने उस 16 वर्ष की छोटी उम्र में बड़े-बड़े धुरंधरों के छक्के छुड़ा दिए थे उसी तरह कोविड को भी बाउंड्री पार भेजेंगे और जल्द स्वस्थ होकर लौटेंगे.''

सचिन ने ट्वीट कर दी थी जानकारी सचिन ने ट्वीट कर आज कहा, "डॉक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हो गया हूं. मैं जल्द ही अस्पताल से ठीक होकर लौट आऊंगा. आप सभी लोग मेरे लिए प्रार्थना कर रहे हैं इसके लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूं." इसके साथ ही सचिन ने 2011 विश्व कप की 10वीं वर्षगांठ पर सभी भारतीयों और साथी खिलाड़ियों को बधाई दी.

सचिन के बाद तीन और खिलाड़ियों को हुआ था कोरोना बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में वर्ल्ड रोड सेफ्टी टी20 सीरीज में हिस्सा लिया था. उनके कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनके साथ इस सीरीज में खेले तीन और पूर्व क्रिकेटरों को कोरोना हो गया था. वे सभी अभी होम क्वारंटीन हैं. इसमें यूसुफ पठान, एस बद्रीनाथ और इरफान पठान शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget