एक्सप्लोरर

Sachin Tendulkar के बेटे Arjun Tendulkar का मुंबई की रणजी टीम में हुआ चयन, देखें और किसे मिली जगह

Mumbai Ranji Team: पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का मुंबई की रणजी टीम में सेलेक्शन हुआ है. पृथ्वी शॉ को इस टीम का कप्तान बनाया गया है.

Arjun Tendulkar Selected In Mumbai's Ranji Team: रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के लिए मुंबई (Mumbai) की टीम का एलान हो गया है. पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) का मुंबई की रणजी टीम (Mumbai Ranji Team) में सेलेक्शन हुआ है. वहीं भारतीय टीम से बाहर चल रहे युवा बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को इस टीम का कप्तान बनाया गया है. आइये जानें किन किन खिलाड़ियों को मुंबई की टीम में शामिल किया गया है. 

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज सलिल अंकोला (Salil Ankola) के नेतृत्व में मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) की वरिष्ठ चयन समिति ने महाराष्ट्र और दिल्ली के खिलाफ 13 जनवरी से कोलकाता में खेले जाने वाले पहले दो रणजी ट्राफी मैचों के लिए 20 सदस्यीय टीम चुनी है. 

ICC ने इन चार खिलाड़ियों को T20 Player of the Year के लिए किया नॉमिनेट, एक भी भारतीय नहीं

गौरतलब है कि सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ रणजी ट्रॉफी के पहले दो मैचों में मुंबई की क्रिकेट टीम की अगुवाई करेंगे. मुंबई 41 बार का रणजी चैंपियन हैं और उसे इस बार नौ टीमों के एलीट ग्रुप सी में रखा गया है. मुंबई की टीम अपना पहला मैच 13 जनवरी से महाराष्ट्र के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद वो कोलकाता में 20 जनवरी से दिल्ली का सामना करेगी.

युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, मध्यक्रम के बल्लेबाज सरफराज खान, अरमान जाफर, आकर्षित गोमेल और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज आदित्य तारे को 20 सदस्यीय टीम में जगह मिली है. वहीं तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को भी टीम में लिया गया है. 

टीम इस प्रकार है- 

मुंबई की टीम- पृथ्वी शॉ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, आकर्षित गोमेल, अरमान जाफर, सरफराज खान, सचिन यादव, आदित्य तारे (विकेटकीपर), हार्दिक तमोर (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अमन खान, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, प्रशांत सोलंकी, शशांक अटारडे, धवल कुलकर्णी, मोहित अवस्थी, प्रिंस बडियानी, सिद्धार्थ राउत, रोयस्टन डायस और अर्जुन तेंदुलकर.

IND vs SA: भारत के खिलाफ इतिहास दोहराएगी दक्षिण अफ्रीकी टीम? घर में इतनी बार कर चुकी है 300 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget