एक्सप्लोरर

सचिन तेंदुलकर का खुलासा, मैच में गुस्सा करने के कारण घर पर पड़ी थी डांट

1998 में शारजाह में हुए कोका कोला कप के दौरान सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था और उस दौरान वो लक्ष्मण पर भड़क पड़े थे.

सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट इतिहास के सबसे शानदार बल्लेबाज के साथ ही बेहद संयमित खिलाड़ी के तौर पर भी जाना जाता रहा है. सचिन को शायद ही कभी किसी खिलाड़ी के खिलाफ स्लेजिंग करते या मैदान पर गुस्सा करते हुए देखा गया. हालांकि खुद सचिन ने अब खुलासा किया है कि एक बार वो बैटिंग के दौरान अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख पाए और उनके गुस्से का शिकार बने टीम के ही साथी वीवीएस लक्ष्मण.

ये बात है 1998 की. शारजाह में हुए कोका-कोला कप के दौरान सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेली थी, जिसमें सचिन ने तूफानी शतक जड़ा था. सचिन की ये पारी ‘डेजर्ट स्टोर्म’ के नाम से प्रसिद्ध हुई.

भारतीय टीम की पारी के दौरान रेतीला तूफान आया था और भारतीय टीम का लक्ष्य और भी मुश्किल हो गया था. टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए ये मैच जीतना या रनरेट बेहतर करना जरूरी था. इस पारी के दौरान सचिन शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे. हालांकि एक-दो बार बीच में उन्हें लक्ष्मण पर गुस्सा भी आया.

स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम क्रिकेट कनेक्टेड में उस शानदार पारी के बारे में जिक्र करते हुए सचिन ने कहा, “मुझे याद है कि एक दो बार ऐसा हुआ कि लक्ष्मण को देखकर मेरे जज्बात बाहर आ गए और मैं उस पर चिल्लाया भी कि 2 भागो. ये मेरी कॉल है, तुम क्यों नहीं भाग रहे.”

फिर भाई से पड़ी थी जमकर डांट

हालांकि सचिन के इस बर्ताव से उनके बड़े भाई अजीत तेंदुलकर बेहद नाराज हुए थे और मास्टर ब्लास्टर को इसके लिए डांट पड़ी थी. सचिन ने बताया, “फिर घर पहुंचने पर मेरे भाई ने मुझे डांटा. उन्होंने कहा कि मैदान में ये सारी चीजें नहीं होनी चाहिए. वो तुम्हारा टीममेट है और वो भी टीम के लिए ही खेल रहा है. ये कोई अकेला तुम्हारा मैच नहीं है.”

सचिन और लक्ष्मण के बीच उस मैच में 104 रन की साझेदारी हुई थी. सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के जबरदस्त गेंदबाजी अटैक की जमकर धुनाई की थी और शानदार शतक लगाया था. सचिन ने 131 गेंद में 143 रन की पारी खेली थी.

हालांकि भारतीय टीम फिर भी वो मैच हार गई लेकिन टीम ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया. फाइनल में टीम का एक बार फिर से सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ और एक बार फिर सचिन ने शानदार शतक जड़ा और इस बार टीम को जीत मिली.

ये भी पढ़ें

22 अप्रैल को 22 साल पहले आया था सचिन का तूफान, उड़ गई थी ऑस्ट्रेलियाई टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget