एक्सप्लोरर

22 अप्रैल को 22 साल पहले आया था सचिन का तूफान, उड़ गई थी ऑस्ट्रेलियाई टीम

सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में कई शानदार इनिंग्स खेलीं, लेकिन शारजाह में रेतीले तूफान के बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाए गए उनके शतक को आज भी फैंस याद करते हैं.

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने 24 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में कई शानदार पारियां खेली. टेस्ट मैच हो या वनडे मैच, दोनों ही फॉर्मेट में उन्होंने रिकॉर्ड की झड़ी लगाई और बन गए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज. इसके बावजूद सचिन की एक पारी को अक्सर भारतीय क्रिकेट फैंस हमेशा खास तौर पर याद करते हैं. वो है- डेजर्ट स्टोर्म, जो आज ही के दिन 22 साल पहले खेली गई थी.

सचिन की कई बेहतरीन पारियों में अक्सर 2003 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ बनाए गए 98 रन या फिर पहले दोहरे शतक का जिक्र आता है. कोई सिडनी टेस्ट में बनाए 241 रन की पारी को यादगार बताता है तो कोई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए 175 रनों को सर्वश्रेष्ठ बताता है.

लेकिन ज्यादातर फैंस की राय में सचिन ने अपनी सबसे शानदार पारी 22 अप्रैल 1998 को शारजाह में खेली थी. ये पारी आई थी बेहद मुश्किल परिस्थितियों में. मैच के लिहाज से भी और मौसम के लिहाज से भी.

1998 में भारत, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच शारजाह में ‘कोका-कोला कप’ खेला गया था. लीग स्टेज में भारतीय टीम सिर्फ एक मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत पाई थी. ऑस्ट्रेलिया अपने सभी मैच जीतकर फाइनल में पहुंच चुका था. भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना जरूरी था या फिर नेट रनरेट में न्यूजीलैंड से आगे निकलना था.

22 अप्रैल को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया मुकाबला भारत के लिए किसी सेमीफाइनल से कम नहीं था. ये वो दौर था जब सचिन अकेले भारतीय टीम की सबसे बड़ी ताकत थे. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए माइकल बेवन के बेहतरीन शतक और मार्क वॉ के अर्धशतक की मदद से 284 रन बनाए.

रेतीले तूफान के बाद सचिन का तूफान

भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए कम से कम 254 रन बनाने की जरूरत थी, जिससे टीम नेट रनरेट में न्यूजीलैंड से आगे निकल जाती. ओपनर सौरव गांगुली जल्दी आउट हो गए, लेकिन सचिन तेंदुलकर इस दिन अलग मूड में थे.

सचिन ने माइकल कास्प्रोविच पर लगातार 2 शानदार छक्के जड़े और अपने इरादे जाहिर कर दिए थे. हालांकि कुछ ही देर में शारजाह में जबरदस्त रेतीला तूफान (डेजर्ट स्टोर्म) आ गया और मैच कुछ देर के लिए रोक दिया गया.

मैच दोबारा शुरू हुआ और भारत के सामने लक्ष्य बदलकर 46 ओवर में 276 रन हो गया और न्यूजीलैंड को पछाड़ने का लक्ष्य भी बदलकर 237 रन हो गया. डेजर्ट स्टोर्म थमने के बाद शारजाह में सचिन की बल्लेबाजी का तूफान आया.

सचिन ने कास्प्रोविच, डेमियन फ्लेमिंग और शेन वॉर्न जैसे गेंदबाजों से सजी ऑस्ट्रेलियाई टीम पर लॉन्ग ऑन और मिडविकेट पर जमकर रन बरसाए.

पहले फाइनल में पहुंचाया, फिर चैंपियन बनाया

भारतीय टीम ने सिर्फ 43वें ओवर में 237 से ज्यादा रन बना लिए और फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया. सचिन ने 131 गेंद में 143 रन की जानदार पारी खेली. हालांकि भारतीय टीम 26 रन से मैच हार गई, लेकिन सचिन ने टीम को फाइनल तक पहुंचा दिया था.

इसके बाद से ही क्रिकेट इतिहास में सचिन की इस पारी को ‘डेजर्ट स्टोर्म इनिंग’ के नाम से जाना जाता है और इसे सचिन की सर्वश्रेष्ठ पारियों में गिना जाना है. इस पारी के 2 दिन बाद एक बार फिर सचिन का तूफान आया था और फाइनल में शतक जड़कर उन्होंने टीम को जीत दिलाई थी. फाइनल में सचिन ने 134 रन बनाए और भारतीय टीम चैंपियन बनी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ Final Live Score: भारत की मुट्ठी में फाइनल, 47 रनों पर न्यूजीलैंड के 3 विकेट गिरे, टीम इंडिया की जीत पक्की!
LIVE: भारत की मुट्ठी में फाइनल, 47 रनों पर न्यूजीलैंड के 3 विकेट गिरे, टीम इंडिया की जीत पक्की!
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बनाया सबसे बड़ा स्कोर; विराट-मार्श-विलियमसन सभी दिग्गज छूटे पीछे
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बनाया सबसे बड़ा स्कोर; विराट-मार्श-विलियमसन सभी दिग्गज छूटे पीछे
फाइनल में सैमसन-अभिषेक-ईशान ने छुड़ाए न्यूजीलैंड के छक्के, भारत ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर; दिया 256 का लक्ष्य
फाइनल में सैमसन-अभिषेक-ईशान ने छुड़ाए न्यूजीलैंड के छक्के, भारत ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, विराट कोहली के बराबर पहुंचे; टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले बने तीसरे भारतीय
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, विराट कोहली के बराबर पहुंचे; टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले बने तीसरे भारतीय

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: BJP की चाल पर प्रवक्ताओं का बड़ा विश्लेषण | Bihar |Nitish
Romana Isar Khan: ईरान के विरुद्ध अमेरिका का 'मिशन धर्मयुद्ध' | Iran-US-Israel War | Mahadangal
Iran Israel War: ईरान पर लगातार 'बम-बारूद' की बरसात! | Donald Trump | Khamenei | World War
UK07 Rider अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट, मेंटल हेल्थ को लेकर पोस्ट के बाद कार क्रैश
Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
'मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़ इनाम', अयोध्या के परमहंस आचार्य का भड़काऊ ऐलान
'मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़ इनाम', अयोध्या के परमहंस आचार्य का भड़काऊ ऐलान
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय ओपनरों ने रचा इतिहास, पाकिस्तान का रिकॉर्ड टूटा; बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय ओपनरों ने रचा इतिहास, पाकिस्तान का रिकॉर्ड टूटा
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
Womens Day 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
महिला दिवस 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
Exclusive: 'अगर चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' अमेरिका-इजरायल के साथ जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
Exclusive: 'चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' इजरायल जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
आधार कार्ड बनवाते समय रखें खास ध्यान, सिर्फ एक बार ही बदली जा सकती हैं ये दो जानकारी
आधार कार्ड बनवाते समय रखें खास ध्यान, सिर्फ एक बार ही बदली जा सकती हैं ये दो जानकारी
Embed widget