एक्सप्लोरर

सचिन तेंदुलकर ने गेंदबाजों को जमकर सराहा, पाकिस्तान के खिलाफ जीत का असली हीरो बताया

IND Vs PAK: भारत के तेज गेंदबाजों ने पाकिस्तान के सभी 10 विकेट लेने में कामयाबी हासिल की. हार्दिक पांड्या के ऑलराउंड खेल ने भारत को जीत दिला दी.

India Vs Pakistan: एशिया कप में रविवार को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया है. पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने इस जीत के लिए टीम इंडिया के गेंदबाजों की जमकर सराहना की है. सचिन तेंदुलकर का मानना है कि तेज गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के चलते ही भारत को पाकिस्तान के खिलाफ कामयाबी मिली.

पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के तेज गेंदबाजों ने सभी 10 विकेट हासिल किए. सचिन तेंदुलकर ने कहा, ''यह मुकाबला तेज गेंदबाजों की फिटनेस तक जा चुका था. लेकिन हमारे तेज गेंदबाज दबाव बनाने में कामयाब रहे. हालांकि पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने भी अच्छी बॉलिंग की.''

सचिन तेंदुलकर ने हार्दिक पांड्या की बल्लेबाजी की भी तारीफ की. पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ''हार्दिक पांड्या की पारी बेहद ही महत्वपूर्ण रही. वो अंत तक टिके रहे और टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे. विराट कोहली और रवींद्र जडेजा की बल्लेबाजी भी शानदार रही. इस जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई.'' 

गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा

बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. रोहित शर्मा के इस फैसले को गेंदबाजों ने सही साबित किया. भुवनेश्वर कुमार ने बाबर आजम को 10 रन पर ही पवेलियन वापस भेज दिया. इसके बाद पाकिस्तान की टीम मैच में वापसी नहीं कर पाई.

भुवी के चार और हार्दिक पांड्या के तीन विकेट की बदौलत टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में पाकिस्तान को 147 रन पर ही ऑलआउट कर दिया. हालांकि टीम इंडिया के लिए यह लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं रहा. लेकिन अंत में टीम इंडिया ने 19.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 148 बनाकर जीत हासिल कर ली. इस जीत के साथ ही भारत का अगले राउंड में पहुंचना तय है.

शाहिद अफरीदी का चौंकाने वाला दावा, कहा- गौतम गंभीर को पसंद नहीं करते थे टीम इंडिया के खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget