एक्सप्लोरर

Cricket Talks: सिडनी टेस्ट के दिलचस्प वाकये के बाद सचिन तेंदुलकर ने दिया ‘नए नियम’ का सुझाव, जानिए क्या है खास

Cricket Talks: सचिन तेंदुलकर का यह सुझाव स्टम्प पर गेंद लगने के बाद गिल्लियों के न गिरने की स्थिति में बल्लेबाज के आउट होने या न होने के फैसले से संबंधित है.

Sachin Tendulkar Suggest New Law in Cricket: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने एशेज सीरीज के सिडनी टेस्ट में हुए एक वाकये के बाद क्रिकेट में नए नियम का सुझाव दिया है. यह नियम स्टम्प पर गेंद लगने के बाद गिल्लियों के न गिरने की स्थिति में बल्लेबाज को आउट देने या न देने के फैसले से जुड़ा हुआ है.

दरअसल, सिडनी में खेले जा रहे एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन स्टोक्स बल्लेबाजी कर रहे थे. उनके सामने तेज गेंदबाज कैमरन ग्रीन थे. ग्रीन की एक गेंद को स्टोक्स ने ऑफ साइड में जाते देख छोड़ दिया लेकिन यह गेंद स्टम्प पर जा लगी. हालांकि, भाग्य ने स्टोक्स का साथ दिया और गेंद लगने के बावजूद स्टम्प के ऊपर रखी गिल्लियां नहीं गिरीं. स्टोक्स को नॉट आउट करार दिया गया और बाद में उन्होंने 66 रनों की अहम पारी खेलकर टीम को संभाला.

Team India In South Africa: ऋषभ पंत को जल्द मिलेगी मास्टर क्लास, शॉट टाइमिंग को लेकर कोच द्रविड़ देंगे गुरूमंत्र

क्रिकेट का यह नियम है कि अगर स्टम्प पर गेंद लगने के बाद भी गिल्लियां नहीं गिरतीं तो बल्लेबाज को आउट नहीं माना जाता. अब जब सिडनी टेस्ट में यह वाकया हुआ तो दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट के इस नियम में परिवर्तन लाने को लेकर सुझाव दे डाला. हालांकि यह सुझाव उन्होंने मजाक में ही दिया. तेंदुलकर ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न को टैग करते हुए ट्वीट किया, 'क्या इसके लिए ‘हिटिंग द स्टंप्स’ का एक नियम शुरू कर देना चाहिए जिसमें गेंद स्टंप को हिट करे लेकिन गिल्लियां नहीं गिरें? आपको क्या लगता है? गेंदबाजों के लिए निष्पक्ष होना चाहिए.'

IND vs SA: पहले टेस्ट के पहले दिन विकेट को तरस गए थे रबाडा, Dean Elgar ने बताया अपने तेज गेंदबाज की धमाकेदार वापसी का राज

शेन वॉर्न ने भी सचिन के इस सुझाव में हामी भरते हुए लिखा, 'दिलचस्प पॉइंट है. इस पर बहस होनी चाहिए. मैं चर्चा के लिए इसे विश्व क्रिकेट समिति में ले जाऊंगा और फिर आपसे बात करूंगा. आज जैसा हुआ, ऐसा कभी नहीं देखा. ग्रीन की गेंद की रफ्तार 142 किमी प्रति घंटा थी और यह स्टंप पर काफी तेजी से लगी थी.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget