एक्सप्लोरर

SA20: ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे बावुमा, अब इंग्लैंड सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन से मिली जगह; सनराइजर्स ईस्टर्न कैप में हुए शामिल

Temba Bavuma: टेंबा बावुमा ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में लाजवाब प्रदर्शन किया. इस आधार पर उन्हें SA20 की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न कैप में जगह मिल गई है.

Temba Bavuma in Sunrisers Eastern Cape: दक्षिण अफ्रीका के टी20 और वनडे टीम के कप्तान टेंबा बावुमा (Temba Bavuma) पिछले कुछ समय से बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पा रहे थे. यही कारण रहा था कि दक्षिण अफ्रीका में खेली जा रही टी20 फ्रेंचाइजी लीग (SA20) के लिए उन पर किसी भी टीम ने दांव नहीं लगाया था. पिछले साल इस लीग के लिए हुए ऑक्शन में वह अनसोल्ड रहे थे. हालांकि अब इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में लाजवाब प्रदर्शन ने उन्हें SA20 की टिकट दिला दी है.

सनराइजर्स ईस्टर्न कैप ने टेंबा बावुमा को अपनी स्क्वाड में शामिल कर लिया है. फ्रेंचाइजी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. फ्रेंचाइजी ने बताया कि बावुमा अब इस लीग के बचे हुए मुकाबलों में स्क्वाड का हिस्सा होंगे. बता दें कि SA20 में अब गिनती-चुनती के मुकाबले बाकी हैं. 11 फरवरी को इस लीग का फाइनल मुकाबला खेला जाना है.

टेंबा बावुमा ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में लाजवाब प्रदर्शन किया था. उन्होंने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 180 रन जड़े थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 100 से ज्यादा ही रहा. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्होंने जोरदार शतक जड़ा था, इस शतक की बदौलत ही प्रोटियाज टीम ने सीरीज में अजेय बढ़त हासिल की थी. बतौर कप्तान भी वह इस सीरीज में सफल रहे. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को यहां 2-1 से सीरीज में जीत दिलाई.

पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है सनराइजर्स
सनराइजर्स ईस्टर्न कैप फिलहाल SA20 पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज है. ऐसे में उसके नॉक आउट स्टेज में पहुंचने के पूरे-पूरे चांस हैं. सनराइजर्स के पास 8 मुकाबलों में 17 अंक है. यहां पहले पायदान पर प्रीटोरिया केपिटल्स मौजूद है. केपिटल्स महज 7 मैचों में 23 अंक हासिल कर चुकी है.

यह भी पढ़ें...

Lionel Messi: लियोनल मेसी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत, बोले- 'मैंने अपने करियर में सब कुछ हासिल किया, अब...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'
सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'
पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी
पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget