एक्सप्लोरर

SA vs WI: दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा ने खत्म किया सात साल का सूखा, 88 पारियों के बाद लगाया शतक

Temba Bavuma: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शतकों का सूखा खत्म कर दिया है. उन्होंने 7 साल के लंबे इंतजार के बाद शतक लगाया है.

South Africa vs West Indies, Temba Bavuma: दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला जोहान्सबर्ग के वांडर्स स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीकी टीम ने वेस्टइंडीज पर मजबूत पकड़ बनाते हुए 356 रनों की लीड हासिल कर ली है. वहीं यह मुकाबला अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा के लिए काफी खास रहा. दरअसल, उन्होंने दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 7 साल के लंबे इंतजार और 88 पारियों के बाद आखिरकार एक शतक लगाया.

88 पारियों के बाद बावुमा ने लगाया शतक
टेंबा बावुमा के लिए यह शतक बहुत खास रहा है. उन्हें इस शतक के लिए 7 साल और 88 टेस्ट पारियों का इंतजार करना पड़ा, मैच के तीसरे दिन बावुमा ने शानदार बल्लेबाजी की और मैदान के हर ओर शॉट्स लगाएं. वेस्टइंडीज का कोई भी गेंदबाज बावुमा को परेशान नहीं कर पाया. बावुमा के लिए यह शतक इसलिए भी खास रहा क्योंकि यह बतौर दक्षिण अफ्रीकी कप्तान यह उनका पहला शतक था. वहीं बावुमा ने इससे पहले 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया था. ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई उनकी शतकीय पारी उनके टेस्ट करियर का दूसरा शतक है. बावुमा वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच में अभी भी 275 गेंदों में 20 चौके की मदद से 171 रन बनाकर नाबाद हैं. ऐसे में मैच के चौथे दिन सभी को उम्मीद है कि वह इस मुकाबले में दोहरा शतक जड़ेंगे.

टेस्ट पर दक्षिण अफ्रीका ने बनाई पकड़
तीसरे दिन का खेल होने तक दक्षिण अफ्रीकी टीम 7 विकेट के नुकसान पर 287 रन बना लिए थे. टीम की ओर से कप्तान बावुमा 171 रन पर वहीं केशव महाराज 3 रन बनाकर नाबाद हैं. वहीं दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में 356 रनों की बढ़त बना ली है.

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS: अश्विन ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गेंद से जमकर बरपाया कहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
IND vs SL 1st Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट
IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट
केएल राहुल के लिए 'अनलकी' है 80-90 का फेर, 7वीं बार शतक के करीब आउट
केएल राहुल के लिए 'अनलकी' है 80-90 का फेर, 7वीं बार शतक के करीब आउट

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget