एक्सप्लोरर

SA vs AUS: WTC Final के पहले दिन क्या कुछ हुआ? 5 पॉइंट्स में पढ़ें सबकुछ

SA vs AUS WTC Final Day 1 Highlights: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पहले दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 43 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए हैं. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 212 रन बनाए थे.

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. 11 जून को पहले दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 43 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए हैं. इससे पहले टॉस जीतकर तेम्बा बावुमा ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 212 रनों पर समाप्त हुई थी. कागिसो रबाडा की शानदार गेंदबाजी की, इसके बाद मिचेल स्टार्क ने भी कहर बरपाया. 5 पॉइंट्स में देखें डब्ल्यूटीसी फाइनल के पहले का रोमांच.

कागिसो रबाडा का  5 विकेट हॉल

टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी चुनी थी. कागिसो रबाडा ने अच्छी गेंदबाजी की और पहली पारी में 5 विकेट चटकाए. उन्होंने 15.4 के अपने स्पेल में मात्र 51 रन दिए और 5 विकेट लिए. सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को शून्य पर आउट करने के बाद उन्होंने कैमरून ग्रीन (4), ब्यू वेबस्टर (72), पैट कमिंस (1) और मिचेल स्टार्क (1) को आउट किया.

वेबस्टर-स्टीव स्मिथ की साझेदारी

ट्रेविस हेड के रूप में ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट 67 के स्कोर पर गिरा था, इस समय ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी मुश्किल में थी. स्टीव स्मिथ और ब्यू वेबस्टर के बीच पांचवे विकेट के लिए 79 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई. स्टीव स्मिथ 66 रन बनाकर आउट हुए और वेबस्टर ने पारी में सबसे अधिक 72 रन बनाए.

आखिरी 5 विकेट 20 रनों पर गिरे

पहला सेशन खराब जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे सेशन में शानदार बल्लेबाजी की लेकिन तीसरे सेशन की शुरुआत में ही साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने अच्छी वापसी की. ऑस्ट्रेलिया के आखिरी 5 विकेट 20 रन के अंदर गिर गए. ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 212 रनों पर सिमट गई.

मिचेल स्टार्क का कहर

स्टार्क ने एडेन मार्क्रम (0) के रूप में पहले ही ओवर में विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को शानदार शुरुआत दिलाई, इसके बाद उन्होंने दूसरे ओपनर रयान रिकेल्टन (16) को भी अपना शिकार बनाया. वियान मुल्डर (6) को पैट कमिंस ने बोल्ड किया और ट्रिस्टन स्टब्स (2) को जोश हेजलवुड ने पवेलियन भेजा.

डिफेंसिव अप्रोच के साथ खेली साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने डिफेंसिव अप्रोच अपनाया, हालांकि ये उनके लिए कारगर साबित नहीं हुआ और टीम ने 30 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया. अभी तेम्बा बावुमा (3) और डेविड बेडिंगहाम (8) नाबाद हैं, जो दूसरे दिन के खेल की शुरुआत करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget