एक्सप्लोरर

RCB vs MI: बैंगलोर और मुंबई के बीच हो सकती है कांटे की टक्कर, जानिए किसका पलड़ा है भारी

Bangalore vs Mumbai: आज का दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. जानिए इस मैच में किसका पलड़ा भारी है.

Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians: आज का दूसरा मुकाबला विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. यह मैच शाम साढ़े सात बजे से दुबई में खेला जाएगा. इस मैच में कांटे की टक्कर को देखने को मिल सकती है. साथ ही मैच के हाई स्कोरिंग होने की पूरी उम्मीद है.

आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ में अभी तक इन दोनों टीमों का जीत का खाता नहीं खुला है. दोनों ही टीमों ने दो-दो मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में दोनों टीमें रविवार को हार की हैट्रिक से बचने की पूरी कोशिश करेंगी. दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही टीमों को चेन्नई और कोलकाता के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है. 

RCB vs MI head to head

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें अब तक कुल 28 बार आमने-सामने आई हैं. इस दौरान रोहित की टीम का पलड़ा भारी रहा है. दरअसल, मुंबई इंडियंस ने 17 मैच जीते हैं. वहीं आरसीबी को सिर्फ 11 मैचों में जीत मिली है.

जानिए प्वाइंट टेबल में कौन है आगे

विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्वाइंट टेबल में 10 अंको के साथ तीसरे नंबर पर है. इस सीज़न में अभी तक उसने 9 मैच खेले हैं, जिसमें से उसे पांच मैचों में जीत मिली है. वहीं रोहित की मुंबई की टीम लगातार दो हार के बाद नौ मैचों में आठ अंकों के साथ छठे स्थान पर खिसक गई है. मुंबई ने इस सीज़न में अभी तक 9 मैचों में सिर्फ चार मैच जीत हैं.

पहले हाफ में आरसीबी ने मारी थी बाज़ी

आईपीएल 2021 के पहले हाफ में जब ये दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं तो विराट कोहली की टीम ने बाज़ी मारी थी. उस मैच में मुंबई ने पहले खेलने के बाद आरसीबी को 160 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे विराट की टीम ने आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget