एक्सप्लोरर

RCB vs RR: बैंगलोर ने राजस्थान को 10 विकेट से हराया, देवदत्त पडिकल ने जड़ा पहला शतक

RCB vs RR: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए देवदत्त पडिकल और विराट कोहली ने रिकॉर्ड 181 रनों की ओपनिंग साझेदारी की. आरसीबी के लिए यह पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है.

RCB vs RR: आईपीएल 2021 के 16वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 10 विकेट से हरा दिया. राजस्थान ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 177 रन बनाए थे. इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सिर्फ 16.3 ओवर में बिना कोई विकेट खोए आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. इस सीज़न में आरसीबी की यह लगातार चौथी जीत है. आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि आरसीबी ने अपने शुरुआती लगातार चार मैच जीते हैं. 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए देवदत्त पडिकल और विराट कोहली ने रिकॉर्ड 181 रनों की ओपनिंग साझेदारी की. आरसीबी के लिए यह पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है. पडिकल ने 52 गेंदो में नाबाद 101 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और छह छक्के निकले. आईपीएल में यह पडिकल का पहला शतक है. इसके साथ ही वह आईपीएल में शतक लगाने वाले तीसरे अनकैप्ड प्लेयर बन गए हैं. 

वहीं विराट कोहली ने 47 गेंदो में 72 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने छह चौके और तीन छक्के जड़े. इस दौरान कोहली ने आईपीएल में अपने 6000 रन भी पूरे कर लिए. वह आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं. 

राजस्थान ने बनाए थे 177 रन 

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब रही. सलामी बल्लेबाज़ जोस बटलर आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्हें सिराज ने आउट किया. इसके बाद चौथे ओवर में 16 रनों के स्कोर पर मनन वोहरा भी आउट हो गए. उन्हें काइल जैमीसन ने अपना शिकार बनाया. 

कप्तान संजू सैमसन ने आज डेविड मिलर को चार नंबर पर बुलाया. लेकिन मिलर आज खाता खोले बिना ही आउट हो गए. उन्हें सिराज ने एलबीडब्ल्यू आउट किया. इसके बाद संजू सैमसन भी 18 गेंदो में 21 रन बनाकर चलते बने. अपनी इस पारी में उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया. 

आठवें ओवर में सिर्फ 43 रनों पर चार विकेट गिर जाने के बाद शिवम दूबे और रियान पराग ने राजस्थान को संकट से उबारा. इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी की. पराग 16 गेंदो में चार चौको की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद शानदार बल्लेबाज़ी कर रहे शिवम दूबे भी चलते बने. दूबे ने 32 गेंदो में 46 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उन्होंने पांच चौके और दो छक्के जड़े. 

अंत में राहुल तेवतिया ने राजस्थान को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया. तेवतिया ने 23 गेंदो में 40 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए. वहीं क्रिस मॉरिस ने सात गेंदो में 10 रन बनाए. 

वहीं बैंगलोर के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट चटकाए. इसके अलावा हर्षल पटेल ने भी 47 रन देकर तीन विकेट लिए. वहीं काइल जैमीसन, युजवेंद्र चहल और वॉशिंगटन सुंदर को एक-एक सफलता मिली.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
विजय हजारे ट्रॉफी में होगी रोहित शर्मा की वापसी, जानें कितने मैच खेलेंगे?
विजय हजारे ट्रॉफी में होगी रोहित शर्मा की वापसी, जानें कितने मैच खेलेंगे?
पांचवें टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पांचवें टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
दक्षिण अफ्रीका ने खत्म की ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत, ICC रैंकिंग में हासिल किया नंबर-1 का ताज
दक्षिण अफ्रीका ने खत्म की ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत, ICC रैंकिंग में हासिल किया नंबर-1 का ताज

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
शेरवानी पहन बिन बुलाए शादी में घुसा फॉरेनर, डीजे पर मचाया तहलका
शेरवानी पहन बिन बुलाए शादी में घुसा फॉरेनर, डीजे पर मचाया तहलका
Embed widget