एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा होंगे टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कप्तान, बीसीसीआई सचिव जय शाह का एलान

T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने यह एलान किया है.

इस साल अमेरिका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने रोहित शर्मा को टी20 वर्ल्ड कप के लिए कप्तान घोषित किया है. हार्दिक पांड्या टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के उपकप्तान होंगे, जबकि कोचिंग का जिम्मा राहुल द्रविड़ के पास ही रहेगा.

जय शाह ने उम्मीद जताई है कि रोहित शर्मा की टीम टी20 वर्ल्ड कप जरूर जीतने में कामयाब होगी. जय शाह ने पिछले साल हुए वनडे वर्ल्ड कप में किए गए टीम इंडिया के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की है. हालांकि टीम इंडिया को वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

कप्तान को लेकर था सवाल

न्यूज 18 को दिए गए इंटरव्यू में जय शाह ने कंफर्म किया कि रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कप्तान होंगे. जय शाह ने राजकोट में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट से पहले कहा, ''भले ही हम 2023 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मैच हार गए, लेकिन टीम इंडिया फैंस के दिल जीतने में कामयाब रही है. भारत ने लगातार 10 मैचों में जीत हासिल की. मुझे पूरा भरोसा है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में जीत दर्ज करने में कामयाब होगी.''

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का कप्तान कौन होगा, इस बात को लेकर अभी तक सवाल कायम था. 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में ही टीम इंडिया का सफर खत्म हो गया था. इसके बाद रोहित शर्मा के स्थान पर टीम की कमान हार्दिक पांड्या संभाल रहे थे. लेकिन जनवरी में 14 महीने बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली की टी20 टीम में वापसी हुई. रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए आखिरी टी20 मुकाबले में शतक भी जड़ा. इसके बाद से ही उम्मीद की जाने लगी कि इस साल टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ही टीम इंडिया की कमान संभालेंगे.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं
दलीप ट्रॉफी में इन 2 टीमों को क्यों मिला डायरेक्टर सेमीफाइनल का टिकट? जानिए फॉर्मेट
दलीप ट्रॉफी में इन 2 टीमों को क्यों मिला डायरेक्टर सेमीफाइनल का टिकट? जानिए फॉर्मेट

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget