एक्सप्लोरर

ब्रेट ली बोले, 'विराट की गैर-मौजूदगी में रोहित-शिखर होंगे टीम इंडिया के एक्स फैक्टर'

15 सितंबर से यूएई में एशिया कप शुरू होने जा रहा है. इस मुकाबले में भारत का पहला मैच हांगकांग के साथ होगा. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा के नेतृत्व में खेलेगी.

15 सितंबर से यूएई में एशिया कप शुरू होने जा रहा है. जबकि उसकी पहली सबसे बड़ी टक्कर पाकिस्तान के साथ 19 सितम्बर को होगी. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा के नेतृत्व में खेलेगी. टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में टीम के मौजूदा सबसे सफल बल्लेबाज़ विराट कोहली की गैर-मौजदूगी में शामिल होगी. उनकी जगह रोहित शर्मा कप्तान और शिखर धवन उपकप्तान होंगे. एशिया कप 2018 की शुरूआत से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने भारतीय टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है. ब्रेट ली ने कहा है कि विराट कोहली की गैर मौजूदगी में रोहित और धवन भारतीय टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे. ब्रेट ली ने अपने एक इंटरव्यू में कहा, "एशिया कप में रोहित शर्मा और शिखर धवन भारत के लिए दो प्रमुख बल्लेबाज होंगे. मेरा मानना है कि रोहित को अपने और टीम दोनों के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा क्योंकि उनके ऊपर इस बार टीम के नेतृत्व का जिम्मा है. विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा और शिखर धवन सबसे अहम भूमिका निभा सकते हैं." वहीं ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि एशिया कप में पिचों पर बाएं हाथ के गेंदबाज़ रोहित शर्मा को परेशानी में डाल सकते हैं. लेकिन पूर्व तेज़ गेंदबाज़ ब्रेट ली इस बात में यकीन नहीं रखते. उन्होंने कहा, "यूएई में रोहित को बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाजों की स्विंग गेंदों का सामना सामना करना पड़ सकता है. लेकिन मैं अपनी इस बात को पूरे तरीके से सही भी नहीं कह सकता क्योंकि यह पूरा खेल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के मौसम और वहां की पीच पर निर्भर करता है.'' इसके साथ ही ली ने कहा, ''रोहित से निपटने के लिए बाकी देशों की टीम बाएं हाथ के गेंदबाज़ को जरुर लाएंगी. मेरा मानना है कि यूएई की नीची रहने वाली और धीमी विकेटों के कारण बॉलर रोहित पर हावी नहीं सकते है, लेकिन मुझे विश्वास है कि रोहित इससे पार पा लेंगे.'' रोहित के अलावा ली को टीम इंडिया के दूसरे ओपनर और उप-कप्तान धवन के प्रदर्शन से भी आशा है. वो बोले, ''मुझे लगता है कि शिखर धवन को यूएई की पीच पर अच्छी पारी खलने के लिए अपने तरीके में थोड़ा बदलाव करना होगा. धवन इंग्लैंड में अपने मुकाबले के दौरान फॉर्म में आ गए हैं लेकिन उन्हें अपनी खेलने की तकनीक में कुछ चीजों को शामिल करना होगा. जिससे वे यह सुनिश्चित कर सके कि उनकी पारी उनके अनुकूल ही पीच पर रहे.'' ब्रेट ली ने कहा," धवन भारत के तमाम मैदानों पर खेल चुके है, जो हाल के वर्षों में यूएई की पिचों की तरह ही बर्ताव कर रहे थे. यूएई की पीच बहुत हद कर भारत की पीच के सामन ही है. यूएई की पिचें उन्हें अपने अनुकूल मिल सकती हैं.'' एशिया कप 2018: भारत इस टूर्नामेंट में अपने खिताब को बचाने के लिए उतरेगा. इस टूर्नामेंट में 6 देश भाग ले रहे हैं. टूर्नामेंट 15 से 28 सितंबर तक चलेगा. इस टूर्नामेंट के सारे मैच यूएई में होंगे. मैच दुबई और आबू धाबी में खेले जाएंगे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget