एक्सप्लोरर

टीम इंडिया के उप-कप्तान रोहित बोले, 'आईपीएल के आधार पर विश्वकप में नहीं जाएंगे खिलाड़ी'

टीम इंडिया के उप-कप्तान और आईपीएल में मुंबई टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस बात से इन्कार कर दिया है कि विश्वकप में जाने वाले खिलाड़ियों का चयन आईपीएल के प्रदर्शन को देखकर होगा.

क्रिकेट का महासमर आईपीएल 2019 खेला जा रहा है, इसके खत्म होते ही भारतीय विश्वकप 2019 के लिए इंग्लैंड रवाना होगी. लेकिन अभी भी भारतीय टीम में एक से दो ऐसे स्थान हैं जिन्हें लेकर अब भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

फैंस और क्रिकेट के कई जानकारों का ऐसा मानना है कि शायद आईपीएल के प्रदर्शन को देखकर टीम के इन बचे हुए स्थानों को भरा जाएगा. लेकिन टीम इंडिया के उप-कप्तान और आईपीएल में मुंबई टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इससे साफ इन्कार कर दिया है.

भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि विश्व कप के लिये खिलाड़ियों का चयन आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर नहीं बल्कि पिछले चार साल के फार्म और प्रदर्शन के आधार पर होना चाहिये.

विश्व कप आईपीएल खत्म होने के एक पखवाड़े बाद ही शुरू हो जायेगा.

रोहित ने कहा,‘‘चयनकर्ता आईपीएल में उन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रख सकते हैं लेकिन मेरा मानना है कि टीम चयन का आधार आईपीएल नहीं होना चाहिये.’’

उन्होंने कहा,‘‘इन्होंने इतने अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं कि उन्हें पता है कि हर खिलाड़ी कहां ठहरता है. आप 20 ओवर के टूर्नामेंट के आधार पर 50 ओवर के प्रारूप के लिये टीम नहीं चुन सकते. यह मेरी निजी राय है. आईपीएल अलग है और यह फ्रेंचाइजी आधारित क्रिकेट क्रिकेट है.’’

रोहित ने कहा,‘‘पिछले चार साल में हमने काफी वनडे और टी20 मैच खेले हैं. इससे समझ में आ जाता है कि कौन से खिलाड़ी टीम में होंगे.’’

उन्होंने हालांकि कहा कि आईपीएल से टीम को तैयारी में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा,‘‘हर बार आईपीएल के बाद कोई बड़ा टूर्नामेंट होता है. कोई बड़ा टेस्ट या वनडे श्रृंखला जिसमें मदद मिलती है.’’

भारत की विश्व कप टीम लगभग तय है लेकिन सिर्फ एक स्थान के लिये दुविधा है. रोहित का मानना है कि इसमें कप्तान विराट कोहली की राय सबसे ज्यादा मायने रखेगी.

उन्होंने कहा,‘‘टीम लगभग तय है. यह कप्तान, कोच और चयनकर्ताओं पर निर्भर रकता है कि वे क्या संयोजन चाहते हैं. हमें मध्यक्रम में अतिरिक्त बल्लेबाज, सलामी बल्लेबाज, तेज गेंदबाज या स्पिनर चाहिये. इंग्लैंड के हालात काफी मायने रखेंगे. इसमें सबसे अहम कप्तान की राय होगी.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने भारतीयों ने लिए 500 विकेट? लिस्ट हैरान कर देगी
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने भारतीयों ने लिए 500 विकेट? लिस्ट हैरान कर देगी
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget