एक्सप्लोरर

बुमरा और भुवनेश्वर डैथ ओवरों में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: रोहित शर्मा

भारत के सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा का मानना है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमरा और भुवनेश्वर कुमार डैथ ओवरों में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं और दोनों ने सीमित ओवरों के क्रिकेट में टीम की सफलता में अहम योगदान दिया है.

कानपुर: भारत के सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा का मानना है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमरा और भुवनेश्वर कुमार डैथ ओवरों में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं और दोनों ने सीमित ओवरों के क्रिकेट में टीम की सफलता में अहम योगदान दिया है.

कुमार न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में महंगे साबित हुए लेकिन बुमरा ने डैथ ओवरों में उम्दा गेंदबाजी करते हुए कीवी टीम को सात विकेट पर 331 रन पर रोक दिया. भारत ने छह विकेट पर 337 रन बनाये थे.

न्यूजीलैंड को आखिरी तीन ओवर में 30 रन बनाने थे और उसके पास पांच विकेट थे. ऐसा लग रहा था कि वह श्रृंखला जीत लेगी लेकिन बुमरा ने बेहतरीन स्पैल फेंककर उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

रोहित ने मैच के बाद कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि हमारे पास डैथ ओवरों के दो सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं. आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली श्रृंखला देखे तो जिस तरीके से उन्होंने गेंदबाजी की , उसकी तारीफ करनी होगी. आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज दमदार स्ट्रोक्स खेलते हैं लेकिन दोनों ने उन्हें बांधे रखा.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैच में काफी ओस थी और गेंद गीली थी. ऐसी विकेट पर आखिरी चार ओवरों में 35 रन आसानी से बन जाते लेकिन हमारे पास दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ डैथ ओवरों के गेंदबाज हैं. इन दोनों की वजह से ही हम मैच जीत सके.’’

आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखलाओं की तुलना के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा ,‘‘ कोई भी जीत आसान नहीं होती. आस्ट्रेलिया के खिलाफ भी हमें कड़ी चुनौती मिली और हमने उसका बखूबी सामना करके जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में पहले मैच में हम ज्यादा रन नहीं बना सके. आखिरी दो मैच जीतकर हालांकि हमने वापसी की. यही अच्छी टीम की निशानी है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाफ डु प्लेसिस रिलीज, कई खिलाड़ियों की बदली टीम; सभी टीमों के स्क्वॉड का एलान
फाफ डु प्लेसिस रिलीज, कई खिलाड़ियों की बदली टीम; सभी टीमों के स्क्वॉड का एलान
श्रीलंका दौरा मिस करेंगे साई सुदर्शन? क्या है टीम इंडिया से जुड़ने का अपडेट? जानें कहां हैं अभी
श्रीलंका दौरा मिस करेंगे साई सुदर्शन? क्या है टीम इंडिया से जुड़ने का अपडेट? जानें कहां हैं अभी
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
2027 वनडे वर्ल्ड कप पर आया बड़ा अपडेट, ICC ने किया शेड्यूल का एलान; नोट कर लीजिए डेट्स
2027 वनडे वर्ल्ड कप पर आया बड़ा अपडेट, ICC ने किया शेड्यूल का एलान; नोट कर लीजिए डेट्स

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
Embed widget