एक्सप्लोरर

IND vs AFG: 'हम फिर से कोशिश करेंगे कि वर्ल्ड कप जीतें' अफगानिस्तान से सीरीज जीतने के बाद रोहित शर्मा का बयान

IND vs AFG 3rd T20I: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने रोमांचक जीत दर्ज की. इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने शतक भी जमाया.

Rohit Sharma On Team India Win: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज को टीम इंडिया ने 3-0 से जीता. शुरुआती दो मुकाबले तो एकतरफा रहे थे लेकिन तीसरे मुकाबले में अफगान टीम ने खूब टक्कर दी. मैच का नतीजा निकालने के लिए दो-दो बार सुपर ओवर कराने पड़े. आखिर में यहां टीम इंडिया ने ही बाजी मारी. इस जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा बेहद खुश नजर आए. उनकी खुशी का एक कारण यह भी था कि उन्होंने इस मुकाबले में ताबड़तोड़ शतक जमाया था. लंबे अरसे बाद टी20 क्रिकेट में उनकी इतनी बड़ी पारी आई. इससे पहले के दो मुकाबलों में वह शून्य पर पवेलियन लौटे थे. ऐसे में इस मुकाबले में लाजवाब पारी और दमदार जीत के बाद वह इतने खुश नजर आए कि उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप जीतने का दम भर दिया.

मैच के बाद रोहित शर्मा ने जियो सिनेमा पर बातचीत के दौरान जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को लेकर कहा कि वह और उनकी टीम एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप जीतने की कोशिश करेगी. रोहित शर्मा ने इसके साथ ही मैच के दो बार सुपर ओवर में पहुंचने और बार-बार बल्लेबाजी के लिए उतरने पर भी मजेदार बयान दिया. उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में भी तीन-तीन बार बल्लेबाजी के लिए नहीं आना होता है. इससे पहले एक बार आईपीएल में हुआ था जब मैं एक ही टी20 में तीन बार बैटिंग करने उतरा था.

रिंकू सिंह को खूब सराहा
रोहित ने यहां अपनी और रिंकू सिंह की पार्टनरशिप के बारे में भी विस्तार से बातचीत की. रोहित ने कहा, 'उस वक्त साझेदारी की बड़ी जरूरत थी. 30 रन के भीतर 4 विकेट गिर गए थे. दबाव का सामना कर बल्लेबाजी करने का अच्छा मौका था. हमें बस देर तक बल्लेबाजी करनी थी लेकिन अपने इंटेंट के साथ समझौता भी नहीं करना था. पिछली कुछ सीरीज में रिंकू ने शानदार प्रदर्शन किया है. उसने बताया है कि वह क्या कर सकता है. निडर होना ही उसे शांत बनाए रखता है. वह अपने गेम प्लान को लेकर स्पष्ट रहता है और अपनी ताकत को भी जानता है. जब भी उसे मौका मिला है उसने अपना प्रभाव छोड़ा है. IPL में उसने जैसा किया, वह यहां भी लगातार कर रहा है.'

सुपर ओवर में जीता मुकाबला
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा (121) और रिंकू सिंह (69) की पारियों की बदौलत 212 रन बनाए थे. जवाब में अफगानिस्तान ने भी निर्धारित ओवर में 212 रन जड़ कर मैच को सुपर ओवर में ला दिया. इसके बाद सुपर ओवर भी टाई रहा. यहां दूसरी बार सुपर ओवर खेलना पड़ा, जहां टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर ली.

यह भी पढ़ें...

IND vs AFG: 'अगर 140 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से खेलने की कोशिश करेंगे तो..' पूर्व क्रिकेटर ने विराट कोहली को किया अलर्ट

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget