एक्सप्लोरर

रोहित शर्मा हैं दुनिया के सबसे बड़े सिक्सर किंग, 30 की उम्र के बाद बड़े-बड़े दिग्गज दिए पछाड़

रोहित शर्मा क्रिकेट की दुनिया में उस मुकाम को हासिल करने के बेहद करीब पहुंच गए हैं जिसके बारे में 30 की उम्र पार करने के बाद कोई क्रिकेटर सोच भी नहीं सकता.

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शतक जड़ने के बाद से टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ट्रेंड में बने हुए हैं. इस पारी में रोहित शर्मा के ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने फैंस को वर्ल्ड कप की हार का गम भूलाने पर मजबूर कर दिया. इतना ही नहीं 30 साल की उम्र के बाद रोहित शर्मा ने जो तेवर दिखाए हैं वैसा कमाल तो आजतक दुनिया का कोई और बल्लेबाज कर ही नहीं पाया है. रोहित शर्मा ने दिखाया है कि वो दुनिया के सबसे बड़े सिक्सर किंग हैं. रोहित के जलवों के आगे तो अब क्रिस गेल और सनथ जयसूर्या से जैसे दिग्गज क्रिकेटर भी फीके नज़र आने लगे हैं. इतना ही नहीं एक वक्त पर गेंदबाजों को लंबे लंबे छक्कों से डराने वाले मैकुलम और गिलक्रिस्ट जैसे दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा के आस पास भी नहीं हैं.

रोहित शर्मा 30 साल की उम्र के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं. रोहित शर्मा ने 30 साल की उम्र पार करने के बाद 397 छक्के लगाए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा आसानी से 400 छक्के पूरे कर सकते हैं और 30 की उम्र के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में ये मुकाम हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर होंगे. 

रोहित शर्मा से बहुत पीछे रह गए बड़े-बड़े दिग्गज

रोहित शर्मा से पहले 30 साल की उम्र के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था. क्रिस गेल ने 30 की उम्र पार करने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में 321 छक्के जड़े हैं. लिस्ट में तीसरा स्थान श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या का है जिन्होंने 227 छक्के लगाए. न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी ब्रैडम मैकुलम ने 203 छक्के लगाए. पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज ने 30 की उम्र पार करने के बाद 198 छक्के जड़े. एडम गिलक्रिस्ट का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है और उन्होंने उम्र के 30 पड़ाव पार करने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में 194 छक्के जड़े.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget