एक्सप्लोरर

IND Vs SA: विदेश में बल्लेबाजी करना जानती है टीम इंडिया, करारी हार के बाद रोहित शर्मा बचाव में उतरे

IND Vs SA: टीम इंडिया दो मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है. टीम इंडिया के पास अफ्रीका की जमीन पर अब सीरीज नाम करने का मौका नहीं बचा.

India Vs South Africa: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया की बल्लेबाजी सवालों के घेरे में है. टीम इंडिया के बल्लेबाज दोनों पारियों में उतने ओवर्स भी नहीं खेल पाए जितने अफ्रीका ने एक पारी में खेले. यह मुद्दा फिर से गरमा गया है कि भारतीय बल्लेबाज विदेश में ढेर हो जाते हैं. लेकिन कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि उनके बल्लेबाजों को विदेश में बल्लेबाजी करना आता है.

रोहित शर्मा टीम इंडिया की बल्लेबाजी का बचाव कर रहे हैं. रोहित शर्मा ने कहा, ''हमारी टीम ने ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती है. इंग्लैंड में हमारी टीम टेस्ट सीरीज को ड्रॉ करने में कामयाब रही है. हमारे बल्लेबाज अगर परफॉर्म नहीं करते तो फिर हम विदेश में सीरीज जीतने में कामयाब नहीं हो पाते. ऐसा बिल्कुल नहीं कहा जा सकता है कि हमारे बल्लेबाजों को विदेश में बल्लेबाजी करना नहीं आता है.''

रोहित शर्मा ने टीम के परफॉर्मेंस में सुधार का दावा भी किया है. टीम इंडिया के कप्तान ने कहा, ''कई बार आपको इस तरह की खराब परफॉर्मेंस देखने को मिलती है. यह तब होता है कि जब विपक्षी टीम ने ज्यादा बेहतर खेला हो और वह जीत दर्ज करने में कामयाब रही हो. हमें अपने प्रदर्शन में सुधार करने की भी जरूरत है.''

रोहित शर्मा रहे नाकाम

बता दें कि वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद पहली बार रोहित शर्मा मैदान पर उतरे थे. लेकिन रोहित शर्मा का बल्ला भी इस टेस्ट में नाकाम रहा और दोनों पारियों में महज 5 रन का योगदान दे पाए. बल्लेबाजों के फेल होने के चलते ही टीम इंडिया ने पारी और 32 रन से मैच गंवा दिया. केएल राहुल और विराट कोहली ही ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने अफ्रीकी अटैक के सामने डटने की हिम्मत दिखाई.

पहला टेस्ट हारने की वजह से अफ्रीकी जमीन पर सीरीज जीतने का टीम इंडिया का सपना फिर से अधूरा रह गया है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 3 जनवरी से खेला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget