एक्सप्लोरर

RCB के स्टार खिलाड़ी ने रोहित शर्मा को बताया विराट कोहली से बेहतर कप्तान, गंभीर ने की यह मांग

आईपीएल का 13वां सीजन खत्म होने के बाद से ही रोहित शर्मा को विराट कोहली के स्थान पर लिमिटिड ओवर्स में टीम इंडिया का कप्तान बनाने की मांग हो रही है.

रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस की टीम हाल ही में पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीतने में कामयाब हुई है. रोहित शर्मा के शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें विराट कोहली के स्थान पर लिमिटिड ओवर्स में टीम इंडिया का कप्तान बनाए जाने की मांग हो रही है. पूर्व दिग्गज क्रिकेट गौतम गंभीर का मानना है कि रोहित शर्मा कप्तानी के मामले में विराट कोहली से बहुत आगे हैं. विराट की अगुवाई में आरसीबी के लिए खेलने वाले पार्थिव पटेल ने भी रोहित शर्मा को ज्यादा बेहतर कप्तान बताया है.

गंभीर का कहना है कि विराट कोहली अपनी भूमिका अच्छे से निभा रहे हैं, पर रोहित ज्यादा बेहतर साबित होंगे. उन्होंने कहा, ''विराट कोहली अपनी भूमिका में सही हैं. लेकन रोहित शर्मा कप्तानी के मामले में उनसे कहीं आगे हैं.''

गंभीर ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के आईपीएल में कप्तानी के आंकड़ों की तुलना की जानी चाहिए. केकेआर के पूर्व कप्तान ने कहा, ''रोहित की अगुवाई में मुंबई इंडियंस की टीम 8 में से 5 बार विजेता बनने में कामयाब रही है और वह इस टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे कामयाब कप्तान हैं. आरसीबी अब तक एक बार भी विजेता नहीं बनी है. विराट कोहली 2013 और 2016 में ही टीम को फाइनल तक ले जाने में कामयाब हुए हैं.''

पार्थिव ने भी रोहित को बेहतर माना

गंभीर ने आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर कप्तान चुने जाने की मांग की. पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ''अगर आप आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर टीम चुनते हैं तो फिर आईपीएल कप्तान चुनने का पैमाना क्यों नहीं है. अगर ऐसा नहीं है तो फिर आईपीएल के आधार पर बल्लेबाज और गेंदबाज भी नहीं चुने जाने चाहिए.''

विराट कोहली के साथ आरसीबी के लिए खेलने वाले पार्थिव पटेल ने भी रोहित शर्मा को बेहतर कप्तान माना है. विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, ''दबाव की स्थिति में रोहित शर्मा, विराट कोहली की तुलना में कहीं बेहतर तरीके से फैसला लेते हैं. रोहित शर्मा की यही खूबी उन्हें एक कप्तान बनाती है.''

मोहम्मद सिराज अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए खेलेंगे, बयां किया अपना सारा दर्द

भारत में क्रिकेट की वापसी के लिए तैयार है ईडन गार्डन्स, आज से खेला जाएगा यह T20 टूर्नामेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget