एक्सप्लोरर

टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी नामुमकिन, न्यूजीलैंड के खिलाफ भी नहीं होगा चयन

Rohit and Virat in T20I: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ रोहित शर्मा और विराट कोहली अब भारतीय टी20 टीम से दूर होते दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में उनकी वापसी नामुमकिन दिखाई दे रही है.

Rohit and Virat in T20I: भारतीय टीम इन दिनों हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अगुवाई में श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज़ खेल रही है. इसमें भारतीय टीम ने पहले मैच में जीत दर्ज कर सीरीज़ में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है. हार्दिक की कप्तानी वाली भारतीय टीम में कई यंग खिलाड़ी दिखाई दिए हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया ने अच्छा परफॉर्म किया. यंग खिलाड़ियों की इस परफॉर्मेंस से रोहित शर्मा और विराट कोहली की टी20 टीम में वापसी नामुमकिन दिखाई दे रही है. 

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भी रोहित-विराट नहीं होंगे टी20 का हिस्सा

श्रीलंका सीरीज़ के बाद भारतीय टीम न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीन-तीन वनडे और टी20 मैचों की सीरीज़ खेलेगी. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ की शुरुआत 18 जनवरी से होगी. इसके बाद टी20 सीरीज़ 27 जनवरी से खेली जाएगी. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज़ में भी रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम नहीं बनाया जाएगा, क्योंकि दोनों ही खिलाड़ियों का टी20 करियर अब आखिरी पड़ाव पर है. रोहित शर्मा और विराट कोहली टी20 टीम के फ्यूचर प्लान में फिट नहीं बैठते हैं. 

हार्दिक पांड्या बने रहेंगे टी20 कैप्टन

रोहित शर्मा की गौरमौजूदगी में हार्दिक पांड्या ही टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम के कप्तान होंगे. श्रीलंका सीरीज़ के जैसे ही न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज़ में भी हार्दिक पांड्या के कप्तान बने रहने की उम्मीद है. बीसीसीआई पहले ही स्पलिट कैप्टंसी की ओर देख रही है. 

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या अब तक टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान भारतीय टीम के लिए कामयाब रहे हैं. हार्दिक ने सबसे पहले अपनी कप्तानी में आयरलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज़ में जीत दर्ज की थी. इसके बाद वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेले गए एक मैच में उन्होंने टीम कमान संभाली थी, उस मैच में भी भारतीय जीत हासिल करने में कामयाब रही थी. वहीं नवंबर, 2022 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज़ में भी हार्दिक ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को 1-0 से सीरीज़ में जीत दिलाई थी. अब श्रीलंका के खिलाफ भी भारतीय टीम पहला मैच जीत चुकी है. 

 

 

ये भी पढ़ें...

जानिए क्यों आईसलैंड क्रिकेट ने विराट कोहली पर कसा तंज़? याद दिलाए पिछले तीन साल के टेस्ट आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pat Cummins Statement: किस गलती से हार गई SRH, पैट कमिंस ने बताया; वैभव सूर्यवंशी की तारीफों के बांधे पुल
किस गलती से हार गई SRH, पैट कमिंस ने बताया; वैभव सूर्यवंशी की तारीफों के बांधे पुल
GT vs RR Qualifier 2 Date, Venue: कब-कहां होगा गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच क्वालीफायर-2, जानिए A to Z डिटेल
कब-कहां होगा गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच क्वालीफायर-2, जानिए A to Z डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप से पहले हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान, कहा- 'वनडे वर्ल्ड कप जीतने से हमें बहुत आत्मविश्वास मिला जो अब...'
टी20 वर्ल्ड कप से पहले हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान, कहा- 'वनडे वर्ल्ड कप जीतने से हमें बहुत आत्मविश्वास मिला जो अब...'
राजस्थान ने शान से जीता एलिमिनेटर, वैभव सूर्यवंशी के 'तूफान' में उड़ी हैदराबाद; SRH का खेल खत्म
राजस्थान ने शान से जीता एलिमिनेटर, वैभव सूर्यवंशी के 'तूफान' में उड़ी हैदराबाद; SRH का खेल खत्म

वीडियोज

Bhopal High Profile Suicide: IPS की बेटी का सुसाइड नोट, 'पापा-मम्मी, मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी'
Sansani | Patiala Drum Murder: नीले ड्रम में मिली नेहा की लाश! हाथों पर बने 'टैटू' ने खोला राज!
Bakrid Controversy | Janhit: दिल्ली से पटना तक फ्लैग मार्च, क्या कल थम जाएगा बकरे पर बवाल?
Bakrid Controversy | Bharat Ki Baat: बकरे पर बंटेंगे तो एकजुट कैसे रह सकेंगे? | Maharashtra News
Supreme Court on SIR | Sandeep Chaudhary: SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को दी 'क्लीन चिट'!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Eid Ul Adha 2026: ईद-उल-अजहा पर पाकिस्तान ने ईरान को US का नाम लेकर क्या मैसेज दिया? कहा- 'सच्चे मित्र की तरह...'
ईद-उल-अजहा पर पाकिस्तान ने ईरान को US का नाम लेकर क्या मैसेज दिया? कहा- 'सच्चे मित्र की तरह...'
बकरीद पर AIMIM नेता वारिस पठान का बड़ा बयान, 'BMC और सरकार के दिशा निर्देश...'
बकरीद पर AIMIM नेता वारिस पठान का बड़ा बयान, 'BMC और सरकार के दिशा निर्देश...'
आसमान में थम गई सांसें! फ्यूल कम होते ही अकासा एयर फ्लाइट में मचा हड़कंप, ATC ने घोषित की फुल इमरजेंसी
आसमान में थम गई सांसें! फ्यूल कम होते ही अकासा एयर फ्लाइट में मचा हड़कंप, ATC ने घोषित की फुल इमरजेंसी
टी20 वर्ल्ड कप से पहले हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान, कहा- 'वनडे वर्ल्ड कप जीतने से हमें बहुत आत्मविश्वास मिला जो अब...'
टी20 वर्ल्ड कप से पहले हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान, कहा- 'वनडे वर्ल्ड कप जीतने से हमें बहुत आत्मविश्वास मिला जो अब...'
Drishyam 3 BO Day 7: ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, 7वें दिन की धुआंधार कमाई, अब बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, 7वें दिन भी की दमदार कमाई, अब बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
नेहरू की कूटनीति के कायल थे ये विदेशी नेता, पत्र में लिख दी थी इतनी बड़ी बात
नेहरू की कूटनीति के कायल थे ये विदेशी नेता, पत्र में लिख दी थी इतनी बड़ी बात
क्या इंटरनेट चलाते समय एक्सेप्ट करनी चाहिए Cookies? ये बात जान ली तो हमेशा आएगी काम
क्या इंटरनेट चलाते समय एक्सेप्ट करनी चाहिए Cookies? ये बात जान ली तो हमेशा आएगी काम
Low Effort Love बना नया ट्रेंड.. रिश्तों में क्यों घट रही मिठास, कैसे पा सकते हैं इससे छुटकारा?
Low Effort Love बना नया ट्रेंड.. रिश्तों में क्यों घट रही मिठास, कैसे पा सकते हैं इससे छुटकारा?
Embed widget